Thursday, June 11, 2026
Thursday, June 11, 2026

कपूरथला में 3 खिलाड़ियों पर धारदार हथियारों से हमला:2 गंभीर घायल

Date:

 

कपूरथला—कपूरथला में देर शाम श्री गुरु नानक स्टेडियम से अभ्यास कर लौट रहे तीन युवा खिलाड़ियों पर 20-25 युवकों ने तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। इस हमले में दो खिलाड़ी गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि एक खिलाड़ी को मामूली चोटें आई हैं। घटना की सूचना मिलते ही थाना सिटी के एसएचओ अमनदीप नाहर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी है।

 

घायल खिलाड़ियों में गौरव (लाहौरी गेट निवासी, राष्ट्रीय ताइक्वांडो खिलाड़ी), लवप्रीत सिंह (मोहब्बत नगर निवासी, एथलीट) और विशाल कुमार (मोहल्ला अरफांवाला निवासी, कबड्डी खिलाड़ी) शामिल हैं। गौरव ने बताया कि मंगलवार शाम करीब साढ़े 6 बजे वे स्कूटी पर घर लौट रहे थे, तभी 20-25 युवकों ने उन्हें घेर लि

 

हमलावरों के हाथों में तेजधार हथियार, डंडे और कड़े थे। उन्होंने बिना कुछ पूछे ही खिलाड़ियों पर हमला कर दिया, जिससे तीनों घायल हो गए। खिलाड़ियों को हमले का कारण समझ नहीं आया, हालांकि गौरव ने बताया कि बीते रविवार को स्टेडियम में कुछ युवकों से मामूली बहस हुई थी। लवप्रीत सिंह हाल ही में थाईलैंड में आयोजित एक प्रतियोगिता से सिल्वर मेडल जीतकर लौटा था। उसे मामूली चोटें आई हैं।

 

मामले की जांच में जुटी पुलिस

 

थाना सिटी के एसएचओ अमनदीप नाहर ने बताया कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है। घायलों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। एसएचओ ने यह भी बताया कि सुबह भी स्टेडियम में मारपीट की एक घटना हुई थी, जिसकी जांच भी की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related