Friday, July 17, 2026
Friday, July 17, 2026

अंतरराष्ट्रीय मूल्य की करोड़ों की हेरोइन के साथ 3 गिरफ्तार

Date:

 

 

फिरोजपुर  : जिला फिरोजपुर में एस.एस.पी. भूपेंद्र सिंह सिद्धू के दिशा निर्देशों अनुसार युद्ध नशे विरुद्ध अभियान चलाते हुए अलग-अलग थानों की पुलिस ने 3 आरोपियों को 532 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है।

 

यह जानकारी देते हुए एसपी इन्वेस्टिगेशन फिरोजपुर मनजीत सिंह ने बताया कि डीएसपी करण शर्मा और थाना ममदोट के एसएचओ इंस्पेक्टर गुरप्रीत सिंह के दिशा निर्देशों अनुसार एएसआई जोरा सिंह के नेतृत्व में पुलिस पार्टी गांव कडमां के एरिया में गश्त और संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी तो उन्हें को यह गुप्त सूचना मिली के मनजीत सिंह उर्फ मनी पुत्र सतनाम सिंह वासी जल्लोके हेरोइन बेचने का धंधा करता है जो इस समय भी हेरोइन बेचने के लिए गांव वरियाम सिंह वाला के शमशान घाट के पास ग्राहकों का इंतजार कर रहा है ।

 

उन्होंने बताया कि इस सूचना के आधार पर पुलिस द्वारा छापामारी करते हुए नामजद आरोपी को काबू किया गया जिससे तलाशी लेने पर 513 ग्राम हेरोइन बरामद हुई ।उन्होंने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ के दौरान इस बात का पता चला है कि यह हेरोइन नामजद तस्कर द्वारा पाकिस्तानी तस्करों से मंगवाई गई थी।

 

उन्होंने बताया कि थाना सदर फिरोजपुर की पुलिस ने एएसआई बलदेव राज के नेतृत्व में गश्त के दौरान गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए विक्रम सिंह उर्फ विक्की पुत्र किकर सिंह को काबू करते हुए उससे 4 ग्राम हेरोइन बरामद की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

माँवां धियां सत्कार योजना’ के तहत लुधियाना रहा लाभार्थियों की सूची में सबसे आगे

*पटियाला, अमृतसर, जालंधर ,गुरदासपुर और होशियारपुर भी शीर्ष...