Wednesday, September 30, 2026
Wednesday, September 30, 2026

पंजाब में दूसरे दिन 20 उम्मीदवारों द्वारा 22 नामांकन-पत्र दाखि़ल

Date:

चंडीगढ़ 8 मईः लोक सभा मतदान- 2024 के लिए नामांकन-पत्र भरने के दूसरे दिन पंजाब में 13 लोक सभा सीटों के लिए 20 उम्मीदवारों द्वारा 22 नामांकन-पत्र दाखि़ल किये गए हैं। इस सम्बन्धी जानकारी देते हुये पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी ने बताया कि लोक सभा हलका गुरदासपुर, जालंधर, आनन्दपुर साहिब और फतेहगढ़ साहिब से एक-एक उम्मीदवार द्वारा नामांकन-पत्र दाखि़ल किया गया है। संगरूर से पाँच उम्मीदवारों द्वारा नामांकन पत्र दाखि़ल किये गए हैं, जबकि अमृतसर और पटियाला से तीन-तीन उम्मीदवारों द्वारा नामांकन-पत्र दाखि़ल किये गए हैं। पटियाला से तीनों में से दो उम्मीदवारों ने 2-2 फार्म भरे हैं। जबकि फरीदकोट से 2 और लुधियाना से 3 उम्मीदवारों द्वारा नामांकन-पत्र दाखि़ल किये गए है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि फ़िरोज़पुर, खडूर साहिब, बठिंडा और होशियारपुर लोक सभा सीट के लिए किसी भी उम्मीदवार द्वारा बुधवार को नामांकन-पत्र दाखि़ल नहीं किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related