Thursday, July 9, 2026
Thursday, July 9, 2026

मोहाली में 19.64 करोड़ की ड्रग्स बरामद

Date:

 

चंडीगढ़–पंजाब के मोहाली जिले जीरकपुर पुलिस एनकाउंटर में घायल हुए लुधियाना के गैंगस्टर लविश ग्रोवर के किराए के फ्लैट से पुलिस ने भारी मात्रा में नशीला पदार्थ बरामद किया है। वह जीरकपुर में स्थित शिवा होम्स में फ्लैट नंबर 9A में किराए पर रह रहा था।।

पुलिस ने इस फ्लैट से 19 करोड़ 64 लाख 19 हजार 952 रुपए मूल्य की ड्रग्स बरामद की है। यह कार्रवाई गैंगस्टर लारेंस विश्नोई के करीबी गैंगस्टर लविश ग्रोवर उर्फ लवी की निशानदेही पर की गई। बरामद सामान में बड़ी मात्रा में इंजेक्शन, टैबलेट और नशे से जुड़ी अन्य सामग्री शामिल है।

पुलिस को इस फ्लैट से 1 लाख 53 हजार 316 शीशियां एनाबॉलिक स्टेरॉयड और 1 लाख 24 हजार 600 टैबलेट मिली हैं। इसके अलावा, प्रिंटिंग सामग्री, नशा भरने की मशीनरी और कथित एलोपैथिक दवाइयां भी जब्त की गई हैं। पुलिस ने परीक्षण और विश्लेषण के लिए आठ नमूने भी लिए हैं।

जीरकपुर के शिवा एन्क्लेव में 4 दिन पहले पुलिस ने लुधियाना के ए-श्रेणी के गैंगस्टर लविश ग्रोवर को मुठभेड़ के दौरान घायल कर गिरफ्तार किया था। पुलिस कार्रवाई के दौरान ग्रोवर ने तीन गोलियां चलाईं, जिसके जवाब में पुलिस की फायरिंग से वह घायल हो गया और मौके पर ही पकड़ा गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

देशभर में बारिश का कहर, बाढ़ और भूस्खलन से जनजीवन अस्त-व्यस्त

देश के कई राज्यों में लगातार हो रही भारी...

328 पावन स्वरूप मामला: अमृतसर पहुंची एसआईटी, जांच अंतिम चरण में

328 लापता पावन स्वरूपों के मामले की जांच कर...

पंजाब पुलिस की बड़ी कामयाबी, 6 हैंड ग्रेनेड और 12 पिस्तौल के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार

पंजाब पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस विंग ने अमृतसर में...