Thursday, May 14, 2026
Thursday, May 14, 2026

161 सरकारी स्कूल “बेस्ट स्कूल अवार्ड” से सम्मानित

Date:

 

 

चंडीगढ़, 7 मार्च: प्रदेश के सरकारी स्कूलों के प्रदर्शन को और बेहतर बनाने और प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करने के उद्देश्य से पंजाब के स्कूल शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने आज कुल 11 करोड़ रुपए की पुरस्कार राशि के साथ 161 सरकारी स्कूलों को “बेस्ट स्कूल अवार्ड” से सम्मानित किया।
यहाँ एम.सी. भवन में पुरस्कार वितरण समारोह के दौरान सभा को संबोधित करते हुए बैंस ने कहा कि सत्र 2023-24 के लिए 92 प्राथमिक, मिडल, हाई और सीनियर सेकेंडरी स्कूलों तथा सत्र 2024-25 के लिए 69 मिडल, हाई और सीनियर सेकेंडरी स्कूलों को सम्मानित किया गया है। उन्होंने बताया कि प्रत्येक प्राथमिक विद्यालय को 2.5 लाख रुपए, प्रत्येक मिडल स्कूल को 5 लाख रुपए, प्रत्येक हाई स्कूल को 7.5 लाख रुपए और प्रत्येक सीनियर सेकेंडरी स्कूल को 10 लाख रुपए का नकद इनाम प्रदान किया गया है।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि इन स्कूलों का चयन पूरी तरह से मेरिट के आधार पर किया गया है, जो सख्त मानकों जैसे कि विद्यार्थियों की शैक्षणिक उपलब्धि, उपस्थिति, सामुदायिक भागीदारी और स्कूलों के बुनियादी ढांचे पर केंद्रित हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related