Monday, October 19, 2026
Monday, October 19, 2026

लुधियाना में 11 साल का बच्चा बना करोड़पति:पंजाब स्टेट लॉटरी में जीता इनाम

Date:

 

लुधियाना–पंजाब के लुधियाना में 11 साल का बच्चा करोड़पति बन गया है। अचानक किस्मत में आई इस दौलत से परिवार बेहद खुश है। घर में बैंडबाजा बज रहा है। हर कोई इस बच्चे को लक्की कह रहा है। कह रहा है कि इसकी वजह से ही घर बैठे-बैठे यह दौलत मिली है।

इस बच्चे का नाम है आरव है, जो होशियारपुर का रहने वाला है। वर्तमान में वह अपने मामा करण के साथ लुधियाना के हैबोवाल में रहता है। कुछ दिन पहले वह बाजार गया था। यहां लॉटरी की दुकान पर भीड़ देख उसने भी मामा को टिकट खरीदने के लिए कहा।

मामा ने कहा कि ये खेल अच्छा नहीं होता। इससे दूर रहना चाहिए। मगर, जिद करने पर मामा ने आरव के नाम से एक टिकट ले लिया। यह दुकान का आखिरी टिकट था। अब इसका रिजल्ट घोषित हुआ तो आरव के नाम के टिकट पर एक करोड़ का इनाम निकला।

बता दें कि पंजाब में लॉटरी खेलना वैध है। दिवाली बंपर लॉटरी में कुल ₹36 करोड़ 14 लाख 78 हजार की इनामी राशि वितरित की गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related