Thursday, June 11, 2026
Thursday, June 11, 2026

नवंबर तक नेट जीएसटी, आबकारी, वैट, सीएसटी और पीएसडीटी से कुल राजस्व में 10.05% की वृद्धि

Date:


चंडीगढ- 
पंजाब के वित्त, योजना, आबकारी और कराधान मंत्री एडवोकेट हरपाल सिंह चीमा ने आज यहां घोषणा की कि राज्य ने नवंबर 2023 की तुलना में नवंबर 2024 के दौरान नेट जीएसटी संग्रह में 62.93% की प्रभावशाली वृद्धि दर्ज की है। इसके अतिरिक्त, इस वित्तीय वर्ष के नवंबर तक कुल जीएसटी संग्रह में वित्तीय वर्ष 2023-24 की समान अवधि की तुलना में 10.30% की वृद्धि दर्ज की गई है।यहां जारी प्रेस विज्ञप्ति का खुलासा  करते हुए, वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने बताया कि इस साल नवंबर में कुल जीएसटी संग्रह ₹2,477.37 करोड़ रहा, जो नवंबर 2023 में प्राप्त ₹1,520.55 करोड़ की तुलना में ₹956.82 करोड़ अधिक है। उन्होंने आगे कहा कि इस वित्तीय वर्ष के नवंबर तक कुल जीएसटी संग्रह ₹15,392.79 करोड़ रहा, जो वित्तीय वर्ष 2023-24 की इसी अवधि में प्राप्त ₹13,955.38 करोड़ से ₹1,437.41 करोड़ अधिक है।

चीमा ने आगे बताया कि इस साल नवंबर में वैट, सीएसटी, जीएसटी, पीएसडीटी और आबकारी से कुल संग्रह ₹4,004.96 करोड़ रुपए है , जबकि नवंबर 2023 में यह ₹3,026.86 करोड़ रुपए था। उन्होंने कहा कि इस वित्तीय वर्ष के नवंबर तक इन करों से कुल ₹27,481.57 करोड़ रुपए प्राप्त हुए, जबकि वित्तीय वर्ष 2023-24 की समान अवधि में ₹24,972.48 करोड़ रुपए प्राप्त हुए थे। इस प्रकार, इन करों से प्राप्त राजस्व में कुल ₹2,509.09 करोड़ रुपए की वृद्धि हुई है।

आबकारी राजस्व में भी नवंबर 2024 में 6.42% की वृद्धि और नवंबर महीने तक 13.17% की प्रभावशाली वृद्धि का उल्लेख करते हुए वित्त मंत्री ने कहा कि नवंबर 2023 के ₹747.37 करोड़ रुपए की तुलना में इस साल नवंबर में कुल आबकारी संग्रह ₹795.37 करोड़ रुपए रहा। उन्होंने बताया कि इस वित्तीय वर्ष के नवंबर तक कुल आबकारी राजस्व ₹6,733.47 करोड़ रुपए रहा, जबकि वित्तीय वर्ष 2023-24 की समान अवधि में यह ₹5,949.84 रुपए करोड़ था। इस प्रकार, राज्य ने इस वित्तीय वर्ष में आबकारी से ₹783.63 करोड़ रुपए अधिक अर्जित किए हैं।

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने जीएसटी और आबकारी संग्रह में वृद्धि का श्रेय मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार द्वारा कर अनुपालन और कार्यान्वयन में सुधार के प्रयासों को देते हुए, वित्त मंत्री ने विश्वास जताया कि राज्य आने वाले महीनों में कर संग्रह में और महत्वपूर्ण वृद्धि दर्ज करना जारी रखेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related