Monday, May 25, 2026
Monday, May 25, 2026

सडक़ हादसों में जाने वाली बेशकीमती मानवीय जानें बचाने के लिए मुख्यमंत्री का सपना साकार हुआ, राज्य में ‘सडक़ सुरक्षा फोर्स’ की शुरुआत

Date:

जालंधर, 27 जनवरी:
राज्य में सडक़ हादसे घटा कर सालाना 3000 के करीब बहुमूल्य मानवीय जानें बचाने के उद्देश्य से पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज देश की पहली ‘सडक़ सुरक्षा फोर्स’ के 129 हाई-टैक वाहनों को झंडी दिखाकर रवाना किया।
पी.ए.पी. ग्राउंड में इस फोर्स की शुरुआत करने के लिए आयोजित किए गए समारोह के दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब के लिए आज यह ऐतिहासिक पल है, क्योंकि लोगों को सुरक्षित रखने के लिए समर्पित फोर्स की शुरुआत करने वाला पंजाब पहला राज्य बन गया है, जिससे लोगों की जान बचाई जा सकेगी। उन्होंने कहा कि इस फोर्स के गठन और उसके बाद लोगों को समर्पित करने में सभी अधिकारियों ने अहम रोल अदा किया है। भगवंत सिंह मान ने उम्मीद ज़ाहिर की कि यह फोर्स लोगों की कीमती जानें बचाने और यातायात की व्यवस्था को सुचारू बनाने में बहुत बड़ा रोल अदा करेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

पंजाब में 1 नवंबर को होगा भारत-पाक हॉकी मुकाबला, खिलाड़ियों को 45 करोड़ से ज्यादा की सौगात

चंडीगढ़ में खिलाड़ियों के सम्मान में आयोजित समारोह के...