Thursday, May 7, 2026
Thursday, May 7, 2026

बस ट्राले के साथ टकराई, ड्राइवर की मौत

Date:

पंजाब : पंजाब के जिला लुधियाना आ रही बस के साथ भीषण सड़क हादसा होने की खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि यह बस हरियाण के जिंद से आ रही थी। हादसा इतना भयंकर था कि बस चालक की गर्दन धड़ से अलग होकर ट्राले पर जा गिरी, जिसमें उसकी मौके पर ही मौत जबकि बस सवार करीब 27 लोग घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार जुलाना से होकर गुजरने वाले राष्ट्रीय NH-152 डी पर एक भयंकर रोड हादसा हो गया। इस दौरान सवारी से भरी निजी बस हाइवे पर खड़े ट्राले से टकरा गई जिसमें बस सवार लगभग 27 लोग घायल हो गए। घायल लोगों को जुलाना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जिनमें से 17 की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। अन्य घायलों का इलाज जुलाना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पूरा प्रशासन मौके पर पहुंचा और राहत कार्यों में जुटा हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related