Sunday, June 14, 2026
Sunday, June 14, 2026

पंजाब के खन्ना से भयानक मंजर; हाईवे पर जा रहे फ्यूल टैंकर में भीषण आग लगी, अफरा-तफरी मची, VIDEO देख हिल जाएंगे

Date:

Khanna Fuel Tanker Fire: पंजाब के लुधियाना जिले में एक बड़ी घटना हुई है। यहां खन्ना के नजदीक हाईवे पर जा रहे एक फ्यूल टैंकर में भीषण आग लग गई। जिसके बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। गनीमत यह रही कि, इस घटना में कोई घायल या हताहत नहीं हुआ। वहीं टैंकर में लगी आग पर काबू पाने के लिए खन्ना समेत आसपास के क्षेत्रों से दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग शांत करने के लिए कड़ी मशक्कत शुरू की। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है। घटना के वक्त पुलिस-प्रशासनिक अधिकारी भी अपनी टीम के साथ मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related