Wednesday, June 10, 2026
Wednesday, June 10, 2026

डल्लेवाल के अनशन पर लगातार तीसरे दिन SC में सुनवाई:पंजाब सरकार ब्लड टेस्ट–कैंसर रिपोर्ट पेश करेगी;

Date:

हरियाणा–पंजाब के खनौरी बॉर्डर पर 25 दिन से आमरण अनशन पर बैठे किसान नेता जगजीत डल्लेवाल को लेकर सुप्रीम कोर्ट में आज (20 दिसंबर को) लगातार तीसरे दिन सुनवाई होगी। इसमें पंजाब सरकार डल्लेवाल की ब्लड टेस्ट, सीटी स्कैन व कैंसर की रिपोर्ट अदालत को सौंपेगी। सुनवाई दोपहर साढ़े 12 बजे शुरू होगी।

सुप्रीम कोर्ट में रिपोर्ट देने के लिए पंजाब सरकार ने सरकारी राजिंदरा अस्पताल, पटियाला के 4 डॉक्टरों की टीम बनाई है। उन्होंने गुरुवार को खनौरी बॉर्डर पहुंचकर डल्लेवाल के ब्लड सैंपल लिए। ECG की। इसकी रिपोर्ट लेकर सुबह सरकार सुप्रीम कोर्ट जाएगी।

डल्लेवाल फसलों की खरीद पर न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) की गारंटी के कानून की मांग कर रहे हैं। इसी बीच डल्लेवाल ने 6 मुद्दे उठाते हुए सुप्रीम कोर्ट को चिट्‌ठी लिखी है। इसमें आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने 2020–21 में हुए आंदोलन के वक्त मानी मांगों को पूरा नहीं किया है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related