Saturday, October 10, 2026
Saturday, October 10, 2026

हिमाचल में नेशनल हाईवे पर 1 फुट बर्फ:जम्मू में तालाब जमा,

Date:

जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में लगातार हो रही बर्फबारी के कारण कई सड़कें बंद हैं। हिमाचल में 2 हाइवे समेत 24 सड़कों पर लगातार तीसरे दिन बसों की आवाजाही बंद है। नेशनल हाइवे 305 पर भी करीब 1 फुट बर्फ है। प्रशासन बर्फ हटाने की कोशिश में जुटा हुआ है।

उत्तराखंड में भी जोशीमठ और ​​​​पिथौरागढ़ में बर्फबारी के कारण ​​​नेशनल हाइवे और स्टेट हाइवे बंद है। देहरादून में भी त्यूनी-चक्रता-मसूरी नेशनल हाईवे के 30 किलोमीटर स्ट्रेच का हाईवे बर्फबारी के कारण बंद है। मौसम विभाग ने कहा है कि यहां अगले 2-3 दिन बर्फबारी का दौर जारी रहेगा।

मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और दिल्ली समेत 8 राज्यों में आंधी-बारिश और ओले गिरने का अलर्ट है। यहां 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। इससे इन राज्यों के तापमान में भी गिरावट होगी।

उधर, जम्मू-कश्मीर में पड़ रही कड़ाके की ठंड और बर्फबारी के चलते तापमान शून्य से कई डिग्री नीचे चल रहा है। इसका एक नजारा जम्मू के सोपोर में दिखाई दिया। हरितारा इलाके में बना एक तालाब पूरी तरह जम गया। बच्चों ने इस जमे हुए तालाब पर ही क्रिकेट खेला।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

विजीलेंस ब्यूरो ने पटवारी और निजी एजेंट को 5,000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों किया काबू

चंडीगढ़, 8 अक्टूबर 2026: राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ...