Saturday, October 10, 2026
Saturday, October 10, 2026

सुक्खा काहलवां के राइट हैंड की ताबड़तोड़ गोलियां से ह/त्या, गैंगस्टर ने ली जिम्मेदारी

Date:

 

 

पंजाब : पंजाब में एक बार फिर ताबड़तोड़ गोलियां चलने की वारदात सामने आई है। गैंगस्टर सुक्खा काहलवां के राइट हैंड गोपी पर फायरिंग की गई। मिली जानकारी के अनुसार घटना को अंजाम आज (शुक्रवार) सुबह कपूरथला में दिया गया। जहां पर गोपी पर ताबड़तोड़ फायरिंग करके उसे मौत के घाट उतार दिया गया। फायरिंग के दौरान इलाके में दहशत का माहौल पैदा हो गया। फिलहाल ढिलवां पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गोपी के शव को  सिविल अस्पताल कपूरथला के मोर्चरी में रखवा दिया है।

 

सामने से आकर की फायरिंग

मृतक की पहचान गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी पुत्र जसबीर सिंह निवासी जैरामपुर थाना सुभानपुर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि आरोपी कार में सवार होकर आए और उन्हेंने कपूरथला के ढिलवां क्षेत्र में जीटी रोड पर एवन पैलेस के पास गोपी पर फायरिंग कर दी। इस दौरान गोपी अपने कार में ड्राइवर वाली सीट पर बैठा था। इस दौरान हमलावर अपनी कार में सवार होकर आए को सामने से फायरिंग कर दी। गोली सीधे गोपी के लगी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

 

गैंगस्टर डोनी बल ने ली जिम्मेदारी

वहीं जानकारी मिली है कि, इस हत्याकांड की जिम्मेदारी डोनी बल न ली है। डोनी बल ने पोस्ट शेयर कर लिखा, ”आज जो ढिलवां में गोपी निज्जर की हत्या हुई है हम डोनी बल, मोहब्बत रंधावा, अमर खाबे, प्रभ दस्सुवाल, बिल्ला मंगा और शगनप्रीत जिम्मेदारी लेते हैं। ये बंदा हमारे भाईयों के घरों में 40-40 बंदे लेकर जाता था और ये हमारे एंटी जग्गू और लॉरेंस के साथ जुड़ा हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

विजीलेंस ब्यूरो ने पटवारी और निजी एजेंट को 5,000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों किया काबू

चंडीगढ़, 8 अक्टूबर 2026: राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ...