Sunday, June 14, 2026
Sunday, June 14, 2026

राजीव गांधी युवा मित्र कार्यक्रम को निरस्त कर युवाओं को ठोकरें खाने को किया मजबूर: डोटासरा

Date:

जयपुर। Rajiv Gandhi Yuva Mitra program: मुख्यमंत्री राजस्थान ने कल ही सार्वजनिक रूप से कहा था कि कांग्रेस सरकार की चल रही कोई योजना बंद नहीं होगी, बल्कि उन्हें और ज्यादा सशक्त और मजबूत किया जायेगा, किन्तु भाजपा सरकार बनते ही राजीव गॉंधी युवा मित्र कार्यक्रम को निरस्त कर कार्यरत 5 हजार युवाओं को बेरोजगार करने के साथ दर-दर की ठोकरे खाने को मजबूर कर दिया, इनका खर्चा व परिवार का पालन-पोषण कैसे होगा, इस पर जरा भी विचार भाजपा सरकार ने नहीं किया। युवाओं की चिंता करने की बजाए दिल्ली से आये फरमान की राजीव गॉंधी के नाम से चल रही योजनाओं को बंद किया जाये, पर निर्णय करते हुये राजीव गॉंधी युवा मित्र इन्टर्नशिप कार्यक्रम बंद कर प्रदेश के 5 हजार युवाओं के रोजगार को छीनने का कार्य भाजपा की नवनिर्वाचित सरकार ने किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related