Monday, May 25, 2026
Monday, May 25, 2026

पंजाब CM भगवंत मान का बड़ा फैसला; गणतंत्र दिवस परेड को लेकर जारी किया ये निर्देश, जानिए क्या कहा?

Date:

पंजाब में 26 जनवरी को लुधियाना स्टेडियम में गणतंत्र दिवस की कोई परेड नहीं होगी। सीएम भगवंत मान ने इस बड़े फैसले की जानकारी दी है। सीएम मान ने कहा कि, 26 जनवरी को लुधियाना में होने वाली गणतंत्र दिवस परेड पंजाब एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी ग्राउंड में होगी. लुधियाना स्टेडियम में कोई भी परेड नहीं की जाएगी। इस बाबत निर्देश जारी कर दिया गया है।

लुधियाना स्टेडियम में क्यों नहीं होगी परेड?

लुधियाना स्टेडियम में आखिर गणतंत्र दिवस परेड क्यों नहीं की जा सकती? इसे लेकर सीएम भगवंत मान ने कारण भी बताया है। सीएम भगवंत मान ने ट्वीट करते हुए लिखा-  लुधियाना स्टेडियम में अभी नया सिंथेटिक ट्रैक बनाया गया है. हम नहीं चाहते कि परेड से इसे कोई नुकसान हो॥ इसलिए यहां कोई परेड नहीं होगी। इस बारे में निर्देश जारी कर दिये हैं। गणतंत्र दिवस परेड पंजाब एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी ग्राउंड में होगी। गौरतलब है कि 26 जनवरी को मुख्यमंत्री भगवंत मान लुधियाना में तिरंगा फहराएंगे और परेड की सलामी लेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

राष्ट्रपति आज देंगी पद्म पुरस्कार: धर्मेंद्र, शिबू सोरेन समेत कई हस्तियां होंगी सम्मानित

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सोमवार को राष्ट्रपति भवन के गणतंत्र...