Friday, June 12, 2026
Friday, June 12, 2026

दूसरी बार फिर जीती एसकेएम, 32 में से मिली 31 विधानसभा सीटें

Date:

 

सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (एसकेएम) आज लगातार दूसरी बार सिक्किम की सत्ता में लौट आई और उसने 32 सदस्यीय विधानसभा में 31 सीटें जीत ली हैं। मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग के नेतृत्व वाले एसकेएम ने 31 सीटें जीती हैं। तमांग ने रहानोक सीट 7000 से अधिक वोटों से जीती। वह सोरेंग चाकुंग निर्वाचन क्षेत्र में भी आगे चल रहे हैं। लगातार 25 वर्षों से शासन कर रहे सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट (एसडीएफ) ने केवल एक सीट जीती है। एसडीएफ अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री पवन कुमार चामलिंग दोनों सीटें हार गये हैं। उन्होंने दो सीटों से चुनाव लड़ा। आप को बता दें कि सिक्किम में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान लोकसभा चुनाव के पहले चरण के साथ 19 अप्रैल को हुआ था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related