Friday, June 12, 2026
Friday, June 12, 2026

जालंधर में महिला ने खुद को आग लगाई:जमीन विवाद में उठाया कदम,

Date:

जालंधर में जमीनी विवाद के चलते एक महिला ने गांव ईसापुर में नदी के किनारे खड़े होकर खुद को आग लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। यह घटना गांव मकसूदां थाना क्षेत्र के ईसापुर नहर के पास हुई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त महिला का काफी समय से जमीनी विवाद चल रहा था। महिला ने जब खुद को आग लगाई तो आसपास के लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद मकसूदा थाने की पुलिस जांच के लिए घटनास्थल पर पहुंची।

प्राप्त जानकारी के अनुसार जमीनी विवाद काफी बढ़ गया था और दोनों पक्ष जमीन पर अपना हक जता रहे थे। मंगलवार शाम करीब साढ़े चार बजे महिला सुरजीत कौर पत्नी स्वर्गीय सुरती निवासी ईसापुर जालंधर ने बताया- जमीन में उसका हिस्सा है, जो उसे नहीं मिल रहा है। दूसरे पक्ष का करनैल सिंह 6 से 7 दिन पहले अपने साथियों के साथ ट्रैक्टर लेकर जमीन पर जबरन बीज बोने आया था।

महिला बोली- जब उसकी गुहार नहीं सुनी गई तो उसने खुद को आग लगा ली

सुरजीत कौर ने बताया कि उसने पुलिस में शिकायत की थी लेकिन किसी ने उसकी नहीं सुनी। उसने बताया कि इसी वजह से उसने खुद को आग लगा ली। वह खेतों में गई और पास में लगी आग के पास खड़ी होकर खुद को आग लगा ली, जो तेजी से फैल गई। महिला ने खेतों में पड़ी मिट्टी से आग बुझाने की काफी कोशिश की, लेकिन आग बढ़ती ही गई।

आखिर में महिला पानी की टंकी में कूद गई, जिससे आग बुझ गई। घायल सुरजीत कौर को इलाज के लिए जालंधर के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस सुरजीत कौर का हाल जानने और उसका बयान लेने के लिए सिविल अस्पताल पहुंची थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related