Thursday, May 14, 2026
Thursday, May 14, 2026

अरबाज खान-शौरा खान के शादी की पहली तस्वीर आई सामने, बेटे अरहान खान भी साथ में आए नजर

Date:

नई दिल्ली। Arbaaz Khan-Sshura Khan Wedding: बॉलीवुड के हैंडसम एक्टर अरबाज खान अब ऑफिशियली मेकअप आर्टिस्ट शूरा खान के साथ मैरिड हैं। 24 दिसंबर को अर्पिता खान के घर पर कपल की निकाह सेरेमनी का आयोजन हुआ, जहां बी टाउन के तमाम सितारों ने शिरकत की। मलाइका अरोड़ा से अलग होने के करीब 6 साल बाद अरबाज ने एक बार फिर अपना घर बसाया है। सितारों से सजी शाम खत्म होने के बाद एक्टर ने अपनी शादी की पहली तस्वीर दिखाई है।

दूल्हा-दुल्हन की खूबसूरत तस्वीरें आईं सामने

56 साल के अरबाज दूल्हे के लिबाज में खूब जंच रहे थे। उन्होंने बेज कलर की पैंट पहनी थी, जिसे फ्लावर कलर के प्रिंट के साथ कैरी किया था। वहीं, अपने स्पेशल डे पर क्वीन की तरह दिखने के लिए शूरा ने गोल्डन ब्लाउज और पेस्टल कलर पिंक लहंगा पहना था। सिर पर मैचिंग दुपट्टा पहना था। हेवी ज्वेलरी और मेकअप के साथ शूरा ने अपना लुक कम्पलीट किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related