Friday, August 15, 2025
Friday, August 15, 2025

अमन अरोड़ा ने राजा वड़िंग और चरणजीत चन्नी पर बोला तीखा हमला

Date:

गिद्दड़बाहा, 18 नवंबर

आम आदमी पार्टी (आप) के कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने आज गिद्दड़बाहा में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कांग्रेस नेता राजा वड़िंग, चरणजीत सिंह चन्नी और भाजपा उम्मीदवार मनप्रीत बादल पर तीखा हमला बोला। अरोड़ा ने गिद्दड़बाहा के पूर्व विधायकों (राजा वड़िग और मनप्रीत बादल) पर क्षेत्र की उपेक्षा करने और सत्ता पर अपनी पकड़ बनाए रखने के लिए भ्रष्टाचार में लिप्त होने का आरोप लगाया।

राजा वड़िंग पर किया कटाक्ष, कहा – लोगों के वोट खरीदने के लिए पैसे के साथ अपनी गाड़ी पकड़े जाने के बाद वह सिस्टम से असंतुष्ट हो गए

मीडिया को संबोधित करते हुए अरोड़ा ने असफल नेतृत्व और चुनाव जीतने के लिए भ्रष्ट हथकंडे अपनाने के लिए राजा वड़िंग की निंदा की। उन्होंने कहा कि यहां से तीन बार चुने जाने के बावजूद वड़िंग ने गिद्दड़बाहा के विकास के लिए कुछ नहीं किया। उनकी हताशा अब दिखाई दे रही है और वह वोट खरीदने की बेताब कोशिश में पकड़े गए। पुलिस ने नकदी और उनके लोगों से जुड़े एक वाहन को जब्त कर लिया जो वोट-खरीद की प्रक्रिया में शामिल थे। उन्होंने कहा कि कानून का सम्मान करने के बजाय वड़िंग ने जवाबदेही से बचने की कोशिश में पुलिस का सामना किया। वह सत्ता बरकरार रखने के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार हैं। उन्होंने कहा कि गिद्दड़बाहा के लोग उनके झूठ को समझते हैं। अब लोग उनकी भ्रष्ट राजनीति को खारिज कर देंगे।

चरणजीत चन्नी की टिप्पणी शर्मनाक, उनका बयान महिलाओं की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाला

अरोड़ा ने महिलाओं के बारे में पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी की हालिया अपमानजनक टिप्पणियों के लिए उनपर निशाना साधा। अरोड़ा ने कहा कि चरणजीत चन्नी के शब्द न केवल अपमानजनक है, बल्कि महिलाओं की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाला है। उन्होंने कहा कि एक नेता जो कभी मुख्यमंत्री का पद संभाल चुके हों, उससे इस तरह की अभद्र और घटिया भाषा के उपयोग की उम्मीद नहीं की जा सकती। राजनीतिक विरोधियों पर हमला करने के लिए इतना नीचे गिरना अस्वीकार्य है। इस प्रकार की बयानबाजी न केवल राजनीतिक माहौल के लिए हानिकारक है, बल्कि उस सम्मान और समानता को भी कमजोर करती है जिसकी हर महिला हकदार है।

चन्नी ने महिलाओं का अपमान किया और अमृता वड़िंग चुप रहीं, उन्हें आपत्ति जतानी चाहिए थी

गिद्दड़बाहा से कांग्रेस उम्मीदवार अमृता वड़िंग पर अरोड़ा ने कहा कि चन्नी के भाषण के दौरान अमृता वड़िंग मौजूद थीं, लेकिन महिलाओं के सम्मान के लिए खड़े होने के बजाय, उन्होंने चुप रहना उचित समझा। उन्हें तुरंत चन्नी की शर्मनाक टिप्पणियों पर आपत्ति जतानी चाहिए थी, पर उन्होंने ऐसा नहीं किया। यह उनके बारे में बहुत कुछ बताता है। अरोड़ा ने कहा कि गिद्दड़बाहा के लोगों को अब एक ऐसे नेता की जरूरत है जो उनके लिए खड़ा हो, न कि ऐसे नेता के जो इस तरह के अपमानजनक व्यवहार पर आंखें मूंद ले।

मनप्रीत बादल पर अरोड़ा ने गिद्दड़बाहा छोड़ने का आरोप लगाया उन्होंने कहा कि गिद्दड़बाहा के प्रतिनिधि होने और दो बार वित्त मंत्री का महत्वपूर्ण पद संभालने के बावजूद मनप्रीत बादल ने निर्वाचन क्षेत्र के लिए कुछ नहीं किया। उनका ध्यान हमेशा भ्रष्ट बादल परिवार के साथ गठबंधन करने पर था, जबकि गिद्दड़बाहा के लोगों ने हमेशा उनका साथ दिया। अरोड़ा ने कहा कि भाजपा उम्मीदवार पहले ही लोगों का विश्वास खो चुके हैं। इस बार गिद्दड़बाहा एक ऐसा नेता चुनने जा रहा है जो उनकी जरूरतों को प्राथमिकता देगा, न कि अपने राजनीतिक अस्तित्व को।

गिद्दड़बाहा के लोग झूठ और भ्रष्टाचार से तंग आ चुके हैं, उन्होंने डिंपी ढिल्लों को चुनने का फैसला कर लिया है

अरोड़ा ने आप उम्मीदवार की जीत का दावा किया और कहा कि गिद्दड़बाहा के लोग कांग्रेस के भ्रष्टाचार और झूठ से तंग आ चुके हैं। उनके खोखले वादों का समय अब खत्म हो गया है। गिद्दड़बाहा के लोग राजा वड़िंग और मनप्रीत बादल के भ्रष्टाचार और धोखे से थक चुके हैं। लोगों ने इस बार बदलाव के लिए वोट करने का मन बना लिया है और डिंपी ढिल्लों के पीछे एकजुट हो चुके हैं। अरोड़ा ने कहा कि डिंपी ढिल्लों के नेतृत्व में गिद्दड़बाहा का सही मायने में विकास होगा जिसकी वर्षों से उपेक्षा की गई थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

इटली के पास प्रवासियों से भरी नाव पलटी: 20 की मौत व 27 लापता

    International: इटली के सिसिली द्वीप के पास 13 अगस्त...

ट्रम्प ने रूसी राष्ट्रपति पुतिन को चेतावनी दी:कहा- बातचीत के बाद जंग नहीं रोकी तो गंभीर नतीजे भुगतने होंगे

वॉशिंगटन ----अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने रूस के राष्ट्रपति...