Aaj ka Panchang: गणेश चतुर्थी आज, जानें चौघड़िया मुहूर्त

[ad_1]

Aaj ka Panchang, 19 September 2023: पंचांग के अनुसार, आज भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि है। ऐसे में आज से 10 दिवसीय गणेश उत्सव का त्योहार शुरू हो रहा है। इस अवसर पर आज लोग व्रत रखकर घर में गणपति की स्थापना कर उनकी पूजा-अर्चना करेंगे। आज सूर्योदय 6 बजकर 26 मिनट पर है। जबकि सूर्यास्त शाम 6 बजकर 39 मिनट पर होगा। इसके साथ ही चित्रा नक्षत्र और इंद्र योग का खास संयोग बन रहा है। ज्योतिषीय गणना के मुताबिक, चंद्र देव तुला राशि में रहेंगे। वहीं सूर्य देव कन्या राशि में विराजमान रहेंगे। अभिजित मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 08 मिनट से 12 बजकर 57 मिनट तक है। जबकि आज राहु काल सुबह 07 बजकर 58 मिनट से 09 बजकर 30 मिनट तक रहेगा। आइए जानते हैं चौघड़िया समेत आज का पूरा पंचांग और शुभ-अशुभ मुहूर्त।

गणेश चतुर्थी 2023 स्थापना मुहूर्त (Ganesh Chaturthi 2023 Muhurat)

  • गणेश जी स्थापना मुहूर्त – सुबह 11.01 – दोपहर 01.28 (अवधि – 2.27 मिनट)

Ganesh Chaturthi 2023 Puja Time: गणेश चतुर्थी पर पूजा के 3 मुहूर्त

  • चर (सामान्य) – सुबह 09.11 – सुबह 10.43
  • लाभ (उन्नति) – सुबह 10.43 – दोपहर 12.15

अमृत (सर्वोत्तम) – दोपहर 12.15 – दोपहर 01.37

आज का पंचांग इस प्रकार रहेगा (Aaj ka Panchang)

शक संवत – 1945
विक्रम संवत – 2080
कलि संवत – 5124
मास – भाद्रपद, शुक्ल पक्ष

यह भी पढ़ें: Aaj ka Rashifal, 19 September 2023: गणपति बप्पा इन राशि वालों पर बरसाएंगे विशेष कृपा, बिजनेस-रोजगार से आएगा जबरदस्त धन

शुभ-अशुभ मुहूर्त एवं राहुकाल (Aaj ka Rahukaal)

आज दुष्ट मुहूर्त दोपहर 08.53 बजे से 09.42 बजे तक रहेगा। गुलिक काल दोपहर 12.32 बजे से 02.04 बजे तक रहेगा। यमगंड सुबह 09.29 बजे से 11.01 बजे तक रहेगा। अभिजीत मुहू्र्त दोपहर 12.08 बजे से 12.57 बजे तक है। राहुकाल दोपहर 03.35 बजे से 05.06 बजे तक रहेगा। इस अवधि में कोई भी शुभ कार्य करने से बचें।

आज का चौघड़िया (Aaj ka Choghadiya)

आज दोपहर 12.14 बजे से 01.44 बजे तक अमृत का चौघड़िया रहेगा। शुभ का चौघड़िया दोपहर 03.15 बजे से 04.46 बजे तक रहेगा। सुबह 10.43 बजे से 12.14 बजे तक लाभ का चौघड़िया रहेगा। रात 10:45 बजे से देर रात 01.43 बजे तक क्रमशः शुभ एवं अमृत का चौघड़िया रहेगा। इन शुभ चौघड़ियों एवं मुहूर्त में राहुकाल को टाल कर अन्य सभी प्रकार के शुभ कार्य किए जा सकते हैं।

डिस्क्लेमर:यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।  News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

[ad_2]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *