राघव चड्ढा बोले- BJP ने देशद्रोह किया, एक्शन हो

इधर आप सांसद राघव चड्ढा ने चंडीगढ़ मेयर चुनाव को लेकर मीडिया को संबोधित करते हुए कहा है कि BJP ने देशद्रोह किया है और बीजेपी पर एक्शन होना चाहिए। राघव चड्ढा ने मेयर चुनाव के Presiding Officer को भी गिरफ्तार किए जाने की बात कही। चड्ढा ने कहा कि, हम मानते हैं कि आज BJP ने ‘देशद्रोह’ करने में इतिहास रच दिया है, लोकतंत्र की हत्या करने में इतिहास रच दिया है। बीजेपी के साथ ही Presiding Officer ने भी देशद्रोह किया है, उनके खिलाफ मुक़दमा चलना चाहिए, उन्हें गिरफ़्तार करना चाहिए।

राघव चड्ढा ने कहा कि, AAP-Congress के पास 20 Vote थे और BJP के पास 16 Vote थे। INDIA Alliance की जीत तय थी। लेकिन BJP ने अपनी Minority Wing के Secretary को Presiding Officer बनाया। आप सब ने देखा कैसे Presiding Officer ने बैलट पेपर पर Pen से लकीरें मारी। फिर India alliance के 8 Votes को Invalid घोषित कर दिया। Presiding Officer ने BJP के 16 Votes में से एक भी वोट को Invalid नहीं किया। वहीं Presiding Officer ने किसी भी पार्टी के पोलिंग एजेंट को पास नहीं आने दिया।

राघव चड्ढा ने कहा कि, जब किसी भी Vote को अवैध घोषित किया जाता है तो उस vote को दोनों पार्टी के Election Agent को दिखाया जाता है और Deputy commissioner की सहमति से वोट को अवैध घोषित कर दिया जाता है लेकिन आज Presiding Officer ने ऐसा कुछ नहीं किया। क्या BJP इस देश को North Korea बनाना चाहती है, जहां चुनाव ही ना हो। सोचिए अगर BJP Mayor चुनाव में ऐसा कर सकती है तो लोकसभा चुनाव में अपनी हार देख कर क्या-क्या करेगी। चड्ढा ने कहा कि, चंडीगढ़ का मेयर चुनाव बीजेपी षड्यंत्र से जीती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *