मेयर चुनाव में हुई धांधली के खिलाफ आम आदमी पार्टी और कांग्रेस ने किया चंडीगढ़ में प्रदर्शन

Chandigarh Mayor Election Controversy: मेयर चुनाव में धांधली के खिलाफ आम आदमी पार्टी(आप) और कांग्रेस के नेताओं ने चंडीगढ़ के सेक्टर-17 पुलिस थाने के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। दोनों पार्टियों के नेताओं ने चंडीगढ़ पुलिस से मेयर चुनाव के लिए नियुक्त पीठासीन अधिकारी अनिल मसीह के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की।

प्रदर्शन के दौरान विभिन्न मीडिया चैनलों को दिए अपने बयानों में दोनों पार्टियों के पार्षदों और नेताओं ने भाजपा पर मेयर चुनाव में धक्केशाही करने का आरोप लगाया और कहा कि पीठासीन अधिकारी अनिल मसीह ने जानबूझकर हमारे आठ पार्षदों के वोट रद्द किए ताकि भाजपा का मेयर बन सके। 30 जनवरी 2024 का दिन चंडीगढ़ नगर निगम के इतिहास का सबसे काला दिन था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *