मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आम आदमी पार्टी के स्थापना दिवस पर अरविंद केजरीवाल और पार्टी कार्यकर्ताओं को दी बधाई, कहा – 11 साल का सफर कमाल का रहा

आम आदमी पार्टी के स्थापना दिवस पर आप संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पार्टी कार्यकर्ताओं को बधाई दी है।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और पार्टी कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि 11 साल का सफर काफी कमाल का रहा।

अपने ट्वीट में मुख्यमंत्री मान ने एक शायरी भी लिखी…

“जिस दिन से चला हूं मेरी मंज़िल पे नज़र है, 
आंखों ने कभी मील का पत्थर नहीं देखा।”

वहीं, आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा, ‘आज ही के दिन साल 2012 में देश के आम आदमी ने उठकर अपनी खुद की पार्टी ‘आम आदमी पार्टी’ की स्थापना की थी। तब से लेकर आज तक इन 11 साल में बहुत उतार-चढ़ाव आए, बहुत मुश्किलें भी आई लेकिन हम सबके जज्बे और जुनून में कोई कमी नहीं आई है। 

उन्होंने कहा कि एक छोटी सी पार्टी को आज जनता ने अपने प्यार और आशीर्वाद से एक राष्ट्रीय पार्टी में बदल दिया है, जनता का आशीर्वाद हमारे साथ है, हम सब अपने मज़बूत इरादों के साथ आगे बढ़ते रहेंगे और जनता के लिए काम करते रहेंगे। सभी कार्यकर्ताओं को पार्टी के स्थापना दिवस की बहुत-बहुत शुभकामनाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *