पत्नी ने ‘चिकन फ्राई’ के लिए पैसे देने से किया मना, नाराज पति ने कैंची घोंप कर उतारा मौत के घाट

गाजियाबाद। Husband Murdr Wife: कोतवाली क्षेत्र के प्रेम नगर में शुक्रवार को एक शख्स ने चिकन फ्राई खरीदने के लिए पत्नी से पैसे मांगे। इसको लेकर हुए विवाद में शख्स ने पत्नी के गले में कैंची घोंप दी। उसकी पत्नी की उपचार के दौरान मौत हो गई थी। पुलिस ने शनिवार को उसे गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार, प्रेम नगर का शाहिद हुसैन पेशे से दर्जी था। घर पर उसने सिलाई की तीन मशीनें लगा रखी हैं। उसकी बेटियां भी उसका हाथ बंटाती थीं। शुक्रवार को उसे एक पार्टी से दो हजार रुपये मिले। इसके पहले उसने पत्नी से छह सौ रुपये लिए थे। उसे वापस कर दिया।

पत्नी ने चिकन फ्राई के लिए नहीं दिए पैसे

शाम को उसने पत्नी से चिकन फ्राई मंगाने के लिए रुपये मांगे। इस पर पत्नी ने देने से मना कर दिया। बाद में उसने कहीं और से चिकन फ्राई मंगवा लिया। उसके बच्चों ने उसे नहीं खाया। इस पर शाहिद का पत्नी से विवाद हो गया। उसने पास में रखी कपड़ा काटने की कैंची उसके गले में घोंप दिया। वह घर से भाग गया। परिजन उसकी पत्नी को उपचार के लिए अस्पताल ले गए, जहां उसकी मौत हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *