चेतन सिंह जौड़ामाजरा ने बी.बी.एम.बी अधिकारियों से डैमों में चल रहे जल प्रोजेक्टों, भविष्य की योजनाओं एवं जल भंडारण का लिया जायज़ा

चंडीगढ़I पंजाब के जल संसाधन मंत्री स. चेतन सिंह जौड़ामाजरा ने आज भाखड़ा ब्यास मैनेजमेंट बोर्ड (बी.बी.एम.बी) के अधिकारियों के साथ बैठक के दौरान डैमों पर चल रहे प्रोजेक्टों, भविष्य की योजनाओं और जल भंडारण का जायज़ा लिया।  

पंजाब सिविल सचिवालय स्थित अपने कार्यालय में बी.बी.एम.बी अधिकारियों के साथ बैठक की अध्यक्षता करते हुए कैबिनेट मंत्री स. चेतन सिंह जौड़ामाजरा ने दोहराया कि मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार राज्य में नहरी सिंचाई प्रणाली को मज़बूत करने और राज्य के किसानों के लिए पानी की निरंतर उपलब्धता को सुनिश्चित बनाने के लिए अथक प्रयास कर रही है।

इस मौके पर स. जौड़ामाजरा को अधिकारियों ने संस्था द्वारा बुनियादी ढांचे सम्बन्धी किए गए बंदोबस्त, जल रेगुलेट्री उपायों और हिस्सेदार राज्यों के दरमियान शेयरों की बाँट संबंधी जानकारी दी।

कैबिनेट मंत्री ने समूह अधिकारियों को संभावित बाढ़ों से पहले सक्रियता से एहतियाती कदम उठाने को कहा। उन्होंने ख़ास तौर पर बी.बी.एम.बी अधिकारियों को डैमों से पानी छोड़ने संबंधी समय पर अपडेट मुहैया करवाने के निर्देश दिए ताकि सरकार और किसानों द्वारा प्रभावशाली ढंग से रोकथाम उपाय सुनिश्चित बनाए जा सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *