चंडीगढ़ मेयर चुनाव में धांधली के खिलाफ 2 फरवरी को दिल्ली बीजेपी हेडक्वार्टर पास आम आदमी पार्टी करेगी प्रदर्शन

चंडीगढ़ मेयर चुनाव में धांधली के खिलाफ 2 फरवरी को दिल्ली में बीजेपी हेडक्वार्टर पास आम आदमी पार्टी प्रदर्शन करेगी। आप संयोजक अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में प्रदर्शन होगा। इस दौरान पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी मौजूद रहेंगे।

वीरवार को चंडीगढ़ पार्टी मुख्यालय से जारी एक बयान में आप पंजाब के कार्यकारी अध्यक्ष प्रिंसिपल बुध राम ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि भाजपा देश के लोकतंत्र और चुनावी व्यवस्था को खत्म रही है। चंडीगढ़ मेयर चुनाव में हुई धांधली और धक्केशाही इसका ताजा उदाहरण है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *