चंडीगढ़ मेयर चुनाव का मामला एक बार फिर से पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट पहुंच गया है। दरअसल, आप-कांग्रेस गठबंधन ने मेयर चुनाव में गड़बड़ी को लेकर हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की है। जहां उक्त याचिका पर हाईकोर्ट द्वारा आज सुनवाई तय की गई है। आप-कांग्रेस गठबंधन का आरोप है कि, पीठासीन अधिकारी ने बीजेपी को जिताने के लिए उसके 8 वोट अवैध तरीके से इनवैलिड किए हैं। क्योंकि बीजेपी को पता था कि गठबंधन के पास बहुमत है और जिसके चलते उसकी हार निश्चित है। आप-कांग्रेस गठबंधन ने एक वीडियो क्लिप भी जारी की है। जिसमें पीठासीन अधिकारी अनिल मसीह पर आरोप लगाया जा रहा है कि उन्होने खुद गठबंधन के वोटों पर पेन से निशान लगाए हैं। बता दें कि, मेयर चुनाव में पूरी वोटिंग प्रक्रिया की वीडियो रिकॉर्डिंग की गई थी।
Related Posts
ਸੰਘਣੀ ਧੁੰਦ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਮੌਸਮ ਵਿਭਾਗ ਨੇ ਜਾਰੀ ਕੀਤੀ ਚੇਤਾਵਨੀ
ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ: ਜੰਮੂ-ਕਸ਼ਮੀਰ (Jammu and Kashmir) ਅਤੇ ਹਿਮਾਚਲ ਪ੍ਰਦੇਸ਼ ‘ਚ ਬਰਫਬਾਰੀ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਜਾਰੀ ਸੀਤ ਲਹਿਰ ਦਾ ਅਸਰ ਪੰਜਾਬ, ਹਰਿਆਣਾ ਅਤੇ ਦਿੱਲੀ ‘ਤੇ ਵੀ…
आज तक की सबसे ऊंची कीमत पर रही पीली धातू; क्या आपको खरीदना चाहिए?
ad_1] अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कीमती धातु सोमवार को 2,146 डॉलर (1,78,932 रुपए) प्रति औंस के अपने सर्वकालिक उच्च स्तर पर…
ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਵੱਲੋਂ ਫੌਜੀ ਜਵਾਨ ਤਰਲੋਚਨ ਸਿੰਘ ਦੀ ਸ਼ਹਾਦਤ ‘ਤੇ ਅਫਸੋਸ ਦਾ ਪ੍ਰਗਟਾਵਾ
ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ, 15 ਜਨਵਰੀ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਭਗਵੰਤ ਸਿੰਘ ਮਾਨ ਨੇ ਅੱਜ ਭਾਰਤੀ ਫੌਜ ਦੇ ਜਵਾਨ ਤਰਲੋਚਨ ਸਿੰਘ ਦੀ ਸ਼ਹਾਦਤ…