75th Republic Day Celebrated: गांधी स्मारक निधि, पंजाब, हरियाणा एवं हिमाचल प्रदेश, पट्टीकल्याणा जिला पानीपत द्वारा संचालित गांधी स्मारक भवन सेक्टर 16, चंडीगढ में शुक्रवार, 26 जनवरी 2024 को 75वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि समाज सेविका श्री मती रंजना गोयल ने ध्वजारोहण पश्चात सभी कार्यकर्ताओं और सम्मानित नागरिकों सहित राष्ट्रीय गान गा कर देश के प्रति सम्मान एवं देश प्रेम की भावना व्यक्त की। गणतंत्र दिवस के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने आगे कहा कि इसी दिन सविंधान लागू किया गया था। संविधान की रचना में डाक्टर भीमराव अम्बेडकर विशेष योगदान रहा। आज के दिन ही डाक्टर राजेन्द्र प्रसाद जी ने राष्ट्रपति पद की शपथ ली। संविधान हमारे अधिकार के साथ ही हमारे कर्तव्यों का भी बोध कराता है। उन्होंने आगे बताया कि किस प्रकार से संविधान को तैयार किया गया। समाज सेविका श्री मती रंजना गोयल ने बताया कि गांधी स्मारक निधि पंजाब, हरियाणा एवं हिमाचल प्रदेश के अध्यक्ष श्री संजय सिंह जी एवं सचिव श्री आनंद शरण जी के नेतृत्व में गांधी स्मारक भवन का कार्य निरंतर उन्नति की ओर अग्रसर है। उन्होंने गाँधी स्मारक परिसर में चल रहे प्राकृतिक चिकित्सा एवं योग ( एन.डी. डी. वाई) के प्रशिक्षण के लिए उपस्थित लोगों को प्रेरित किया एवं भवन परिसर में चल रहे पुस्तकालय एवं वाचनालय का लाभ उठाने की अपील की । इसके पश्चात प्रसाद वितरण किया गया। श्री ओमप्रकाश ने सभी आए अतिथियों का आभार प्रकट किया।
Related Posts
ਮਲੇਰਕੋਟਲਾ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਚੋਰੀ ਦੀਆਂ ਵਾਰਦਾਤਾਂ ਅਤੇ ਨਸ਼ੀਲੇ ਪਦਾਰਥਾਂ ਦੀ ਤਸਕਰੀ ਤੇ ਕੀਤੀ ਵੱਡੀ ਕਾਰਵਾਈ
ਮਲੇਰਕੋਟਲਾ 08 ਦਸੰਬਰ 2023 ਅਪਰਾਧਿਕ ਅਨਸਰਾਂ ਤੇ ਸ਼ਿਕੰਜਾ ਕੱਸਦਿਆਂ ਮਾਲੇਰਕੋਟਲਾ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਚੋਰੀ ਦੀਆਂ ਤਿੰਨ ਵਾਰਦਾਤਾਂ ਅਤੇ ਨਸ਼ੀਲੇ ਪਦਾਰਥਾਂ…
ਪੰਜਾਬ ਦੀ ਧੀ ਨੇ ਅਮਰੀਕਾ ‘ਚ ਹਾਸਲ ਕੀਤਾ ਇਹ ਮੁਕਾਮ
ਨਡਾਲਾ : ਨਡਾਲਾ ਦੇ ਪਿੰਡ ਮਿਰਜ਼ਾਪੁਰ ਦੀ ਹੋਣਹਾਰ ਬੇਟੀ ਕੋਮਲ ਪੰਨੂ (Komal Pannu) ਨੇ ਅਮਰੀਕਾ (America) ‘ਚ ਪੜ੍ਹਾਈ ਪੂਰੀ ਕਰਨ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਅਮਰੀਕੀ ਫੌਜ ‘ਚ…
’12वीं फेल’ की सक्सेस के बाद ‘द साबरमती रिपोर्ट’ के लिए तैयार विक्रांत मैसी, लॉक हुई फिल्म की रिलीज डेट
नई दिल्ली। Vikrant Massey New Film The Sabarmati Report: विक्रांत मैसी (Vikrant Massey) इन दिनों मनोज कुमार बनकर लोगों के दिलों…