असम में भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर बड़ा एक्शन हुआ है। असम में राहुल गांधी के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। राहुल पर एक साथ कई सारी धाराएं लगाई गई हैं। मालूम रहे कि, असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने खुद पुलिस डीजीपी को राहुल गांधी पर केस दर्ज करने का आदेश दिया था। सीएम ने कहा था कि, राहुल गांधी ने असम में भीड़ को उकसाने और पुलिस जवानों पर हमला कराने और सार्वजनिक नुकसान करने का काम किया है। सीएम के आदेश के बाद ही असम पुलिस के आलाधिकारी हरकत में आए और राहुल गांधी पर एक्शन ले लिया गया।
असम में राहुल गांधी पर FIR; लगा दी गईं इतनी सारी धाराएं, CM के आदेश पर एक्शन, राहुल बोले- मैं नहीं डरता, मजे लो
