Monday, May 25, 2026
Monday, May 25, 2026

सुनील जाखड़ अब कौन सा मुंह लेकर पंजाबियों के बीच जाएंगे: सीएम

Date:

चंडीगढ़, 5 जनवरी

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार द्वारा पंजाब की झांकी को रद्द करने के मुद्दे पर ‘सरासर सफेद’ झूठ बोलने पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ की कड़ी आलोचना की है।

यहां जारी एक बयान में मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का हमेशा एक ही तर्क रहा है कि जब मोदी सरकार ने पंजाब विरोधी भावना के कारण राज्य की झांकी को रद्द कर दिया, लेकिन जाखड केंद्र सरकार के इस कदम को सही ठहराने की कोशिश कर रहे है, जिसका कोई आधार नहीं है। उन्होंने कहा कि जाखड़ ने यह कहकर राज्य के लोगों को गुमराह किया है कि राज्य सरकार के पोस्टरों को रद्द करने का कारण यह है कि उनमें मुख्यमंत्री की तस्वीरें है और यह पूरा बयान जाखड़ की कोरी कल्पना है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि अब जब रक्षा मंत्रालय ने पूरी तरह से स्पष्ट कर दिया है कि इस झांकी पर कोई तस्वीर नहीं थी, तो जाखड़ का झूठ बेनकाब हो गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

राष्ट्रपति आज देंगी पद्म पुरस्कार: धर्मेंद्र, शिबू सोरेन समेत कई हस्तियां होंगी सम्मानित

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सोमवार को राष्ट्रपति भवन के गणतंत्र...