Sunday, August 30, 2026
Sunday, August 30, 2026

सीएम योगी ने गृह विभाग को दिए निर्देश, हर जिले के टॉप 10 अपराधियों को जल्द मिले गुनाहों की सजा

Date:

Instructions to the Home Department: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गृह विभाग को हर जिले के टॉप 10 अपराधियों को कोर्ट में प्रभावी पैरवी कर कड़ी सजा दिलाने के निर्देश दिए हैं. ऐसे में सीएम योगी के निर्देश को अमल में लाते हुए प्रमुख गृह सचिव ने सभी जिलों के जिलाधिकारियों, एसपी व पुलिस कमिश्नरों को लेटर जारी किया है. इसमें उन्होंने कहा कि वे अपने-अपने जिलों के टॉप-10 अपराधियों को सजा दिलाने के लिए कोर्ट में प्रभावी पैरवी सुनिश्चित कराएं.

साथ ही उन्होंने कार्रवाई से सरकार को अवगत कराने के निर्देश दिए हैं, ताकि इसकी नियमित समीक्षा कर मुख्यमंत्री के सामने रिपोर्ट पेश की जा सके. प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद ने सभी अधिकारियों को अपने-अपने जिले के चिन्हित टॉप-10 अपराधियों को सजा दिलाने के लिए कोर्ट में शत-प्रतिशत गवाहों की उपस्थिति कराने, गवाही कराने व प्रभावी पैरवी सुनिश्चित कराने के निर्देश दिये हैं.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

राइस मिलर्स की मांगों को प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाएगा- कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारूचक

चंडीगढ़/गुरदासपुर, 29 अगस्त: आज गोल्डन पाम होटल में गुरदासपुर...