Saturday, June 13, 2026
Saturday, June 13, 2026

लुधियाना में ज्वेलर की दुकान पर चोरी,VIDEO:दुकान का शटर उखाड़ दो चोर दाखिल दाखिल

Date:

पंजाब के लुधियाना में ताजपुर रोड पर एक ज्वेलरी की दुकान को दो चोरों ने निशाना बनाया। बदमाश दुकान का शटर साइड से उखाड़ कर अंदर दाखिल हुए। अंधेरा होने के कारण चोरों ने अपने मोबाइल की टौर्च जला कर वारदात को अंजाम दिया। दोनों चोरों के चेहरे दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए है। जल्दबाजी में एक चोर अपना मोबाइल दुकान के अंदर ही भूल गया। बदमाशों ने दुकान से सोना और चांदी चुराया है।

जानकारी देते हुए दुकानदार मनीष कुमार ने कहा कि ताजपुर रोड पर उनकी श्री बाला जी ज्वेलरी के नाम से दुकान है। रोजाना की तरह ही वह दुकान बंद करके घर चले गए। रात पौने 3 बजे दो चोर दुकान का शटर उखाड़ कर अंदर दाखिल हुए। मनीष मुताबिक पड़ोसियों ने आज सुबह उन्हें करीब 4 बजे फोन करके वारदात की जानकारी दी। दुकान के अंदर जब दाखिल हुए तो सारा सामान बिखरा देखा। चोरों ने दुकान के कई शीशे भी तोड़ दिए। दुकान में अभी कितना नुकसान हुआ यह अभी पता नहीं चला। चोरों ने शटर को उखाड़ने की कोशिश की। सबल की मदद से शटर को साइड से उखाड़ा गया है। इस वारदात के बाद इलाके के लोगों में सहम है। पुलिस अधिकारियों ने आश्वासन दिया है की चोरों को जल्द दबोच लेगे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related