Tuesday, May 12, 2026
Tuesday, May 12, 2026

राजस्थान के जैसलमेर में टेंपरेचर 4.6°:बिहार के 32 जिलों में शीतलहर, यूपी में कोहरा, 50 ट्रेनें लेट; उत्तराखंड में पारा -21°C पहुंचा

Date:

 

पहाड़ी राज्यों से आ रही बफीर्ली हवाओं से राजस्थान में सर्दी बढ़ गई है। 13 जिलों में कोहरे और शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है। शुक्रवार को जैसलमेर सबसे ठंडा शहर रहा। यहां न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

वहीं बिहार के 32 जिलों में घना कोहरा छाया रहा। इससे विजिबिलिटी 10 मीटर के आसपास रहने की संभावना है। अगले एक हफ्ते तक कड़ाके की सर्दी पड़ेगी। 16 जिलों में पारा 7 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया है।

उत्तर प्रदेश में 30 शहरों में शनिवार सुबह कोहरा छाया। कोहरे का असर ट्रेन और फ्लाइटों पर देखने को मिल रहा है। गोरखपुर, लखनऊ और वाराणसी समेत तमाम स्टेशनों पर 50 से ज्यादा ट्रेनें देरी से चल रही हैं। कुछ तो 10-10 घंटे की देरी से चल रही हैं। इसके अलावा लखनऊ, गोरखपुर और वाराणसी एयरपोर्ट पर 5 से ज्यादा फ्लाइट्स लेट पहुंचीं।

उत्तराखंड में लगातार तीन दिन से 2 शहरों का तापमान -21°C दर्ज किया गया है। इसमें पिथौरागढ़ का आदि कैलाश और रुद्रप्रयाग का केदारनाथ धाम शामिल है। चमोली, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग में पानी की पाइपलाइन जम गई है।

इधर, मध्य प्रदेश में भोपाल, इंदौर, उज्जैन और जबलपुर में रात का तापमान गिर गया है। अगले 2 दिन तक ऐसा मौसम बना रहेगा। शनिवार सुबह 15 से ज्यादा जिलों में घना कोहरा छाया रहा।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related