Wednesday, September 17, 2025
Wednesday, September 17, 2025

भाजपा ने 36 वोटों की गिनती में की गड़बड़ी, देश भर में निष्पक्ष मतदान की उम्मीद कैसे की जा सकती है: मुख्यमंत्री

Date:

चंडीगढ़, 30 जनवरी:
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि 30 जनवरी को भारतीय राजनीति के इतिहास में ‘काले दिन’ के तौर पर याद किया जायेगा, क्योंकि भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने आज चंडीगढ़ के मेयर के चयन के दौरान लोकतंत्र की धज्जियाँ उड़ाई हैं।
यहाँ पंजाब भवन में पत्रकारों के साथ बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इस मौके को हमारे लोकतंत्र के इतिहास में काले दिन के तौर पर याद रखा जायेगा। उन्होंने कहा कि जिस महीने पूरे देश में गणतंत्र दिवस मनाया गया उसी महीने को भाजपा ने देश के संविधान की धज्जियाँ उड़ाने के लिए चुना। भगवंत सिंह मान ने कहा कि यह भाजपा की पुरानी आदत है क्योंकि उसने पहले भी मध्य प्रदेश, कर्नाटक, गोआ, महाराष्ट्र और अन्य राज्यों में लोकतांत्रिक तरीके से चुनी गई सरकारों का तख़्ता पल्टा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर केवल 36 वोटों की गिनती निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से नहीं हो सकती तो समूचे देश में मतदान और वोटों की गिनती कैसे निष्पक्ष तरीके से होगी। उन्होंने कहा कि यह नेता अपने निजी स्वार्थों के लिए वोटरों से बैलेट पेपर लूटेंगे और पहले भी ई.वी.एम. मशीने इन नेताओं के घरों से मिली हैं। भगवंत सिंह मान ने कहा कि लोकतंत्र सही दिशा में नहीं जा रहा और यह देश एवं आम आदमी के हित में नहीं है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

अबोहर में 20 वर्षीय युवती से रेप:काम पर जाते वक्त रास्ता रोका,

फाजिल्का के अबोहर में एक 20 वर्षीय युवती से...

लुधियाना के गुरुद्वारा में करंट लगने से व्यक्ति की मौत:3 लोग घायल

पंजाब के लुधियाना जिले के धर्मपुरा मे स्थित शुगन...

ਕਿਸਾਨ ਅੰਦੋਲਨ ਨਾਲ ਜੁੜੇ ਵਿਵਾਦ ‘ਤੇ ਫ਼ਿਰ ਫਸੀ ਕੰਗਨਾ ਰਣੌਤ!

ਬਠਿੰਡਾ -ਕਿਸਾਨ ਅੰਦੋਲਨ ਦੌਰਾਨ ਬਹਾਦਰਗੜ੍ਹ ਜੰਡੀਆਂ ਪਿੰਡ ਦੀ ਬਜ਼ੁਰਗ...

हरियाणा की महिलाओं के अकाउंट में ₹2100 नवंबर महीने से

हरियाणा में लाडो लक्ष्मी योजना के तहत महिलाओं को...