Tuesday, August 12, 2025
Tuesday, August 12, 2025

ब्यास नदी का जल स्तर बढ़ा, लोगों में दहशत

Date:

जालंधर/फगवाड़ा : ब्यास नदी का जल स्तर बढ़ने से लोगों में दहशत का माहौल बन गया है। ब्यास नदी का जल स्तर बढ़ा, लोगों में दहशत हिमाचल में लगातार बारिश होने से नदियां उफान पर हैं जिससे पंजाब के कई इलाकों में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। ब्यास दरिया के निकट पड़े, शाहकोट, मलसियां सहित मंड क्षेत्र में खेती करना बेहद जोखिम भरा है, क्योंकि कोई नहीं जानता कि दरिया कब अपना रास्ता बदल दे और उनकी जमीन और फसलों को बहा ले जाए।

इस संबंध में राज्य सभा सदस्य संत बलबीर सिंह सीचेवाल ने मंड क्षेत्र का दौरा किया, जहां ब्यास नदी का पानी अग्रिम तटबंध तक पहुंचने से क्षेत्र के किसानों की चिंताएं बढ़ गई हैं। संत सीचेवाल ने सिंचाई विभाग के कार्यकारी अभियंता को निर्देश दिए कि वह किसानों के साथ समन्वय बनाए रखें और जहां भी तटबंध कमजोर दिखाई दे, वहां मिट्टी से भरे रेत के बोरे तैयार रखें।

उन्होंने किसानों का हौसला बढ़ाते हुए उन्हें भरोसा दिलाया कि संकट की हर घड़ी में वे उनके साथ खड़े रहेंगे। मौके पर मौजूद किसानों ने बताया कि ब्यास नदी का जल स्तर लगातार बढ़ रहा है। उन्होंने बताया कि ढिलवां पुल के पास इस समय 80,000 क्यूसेक पानी बह रहा है। अगर यह प्रवाह 1,00,000 क्यूसेक से ज्यादा हुआ, तो अग्रिम तटबंध के संवेदनशील हिस्सों में दरार पड़ने का खतरा बढ़ जाएगा। उल्लेखनीय है कि ब्यास नदी के अंदर स्थित अग्रिम तटबंध कई स्थानों पर असुरक्षित बताए जा रहे हैं। 2023 में इस तटबंध के टूटने से धान की फसल को भारी नुकसान हो सकता है। इस क्षेत्र में हर साल लगभग 25,000 से 30,000 एकड़ में धान की खेती होती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

BJP नेता रणजीत सिंह गिल के पक्ष में High Court का बड़ा फैसला

  चंडीगढ़ : पंजाब बीजेपी नेता और रियल एस्टेट कारोबारी...

पंजाब में सतलुज में बहे 50 लोग, पाकिस्तान जाते-जाते बचे

अमृतसर--आज पंजाब में मौसम विभाग ने कोई अलर्ट जारी...

“सेफ पंजाब” पोर्टल की मदद से नशा विरोधी जंग में 5,000 से अधिक एफ.आई.आर. दर्ज: हरपाल सिंह चीमा

  चंडीगढ़, 12 अगस्त पंजाब के वित्त मंत्री एडवोकेट हरपाल सिंह...