औरंगजेब को दफनाया तो मोदी क्या चीज, संजय राउत ने फिर दिया विवादित ब्यान

Date:

मुंबई- शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि जब हम महाराष्ट्र के लोगों ने औरंगजेब को इसी धरती पर दफनाया तो मोदी क्या चीज़ हैं? दरअसल गुरुवार को अहमदनगर में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए राउत ने यह बात कही। राउत ने कहा कि औरंगजेब का जन्म नरेंद्र मोदी के गांव में हुआ था, आप इतिहास देख लीजिए. अहमदाबाद के नजदीक में दाहोद नामक गाँव है, जहाँ औरंगजेब का जन्म हुआ था। संजय राउत ने आगे कहा कि औरंगजेब का जन्म गुजरात में हुआ था, इसलिए वह (मोदी) हमारे साथ औरंगजेब जैसा व्यवहार कर रहे हैं, लेकिन हमने महाराष्ट्र की इस भूमि पर पहले एक औरंगजेब को दफनाया है। संजय राउत ने कहा कि औरंगजेब ने 27 वर्षों तक महाराष्ट्र को जीतने के लिए इस भूमि पर संघर्ष किया। अंत में हमने महाराष्ट्र की धरती पर उनकी कब्र खोदी और उन्हें यहीं दफनाया, तो नरेंद्र मोदी क्या चीज हैं.’ ये मराठों का इतिहास है, ये मराठी इतिहास है.

गौरतलब है कि संजय राउत यही नहीं चुप हुए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ-साथ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर भी निशाना साधते हुए राउत ने कहा कि औरंगजेब का जन्म गुजरात में हुआ था, इसलिए वह मिट्टी औरंगजेब की है और एक ही मिट्टी के दो व्यापारी हैं.

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक का निधन

नई दिल्ली--जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक का मंगलवार...

पंजाब को डेटा एनालिटिक्स में मिला टेक्नोलॉजी सभा एक्सीलेंस पुरस्कार

जयपुर में आयोजित एक भव्य समारोह के दौरान...

जालंधर में नशा छुड़ाओ केंद्र के पास युवक की हत्या

जालंधर---पंजाब के जालंधर वेस्ट हलके में स्थित बाबू जगजीवन...