Wednesday, May 13, 2026
Wednesday, May 13, 2026

उपराष्ट्रपति चुनाव में मतदान खत्म:6 बजे वोटों की गिनती शुरू होगी; 8 बजे तक रिजल्ट;

Date:

15वें उपराष्ट्रपति के लिए मंगलवार को मतदान हुआ। संसद में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक वोटिंग हुई। चुनाव में कुल 781 सांसदों ने वोट डाला। 6 बजे के बाद वोटों की गिनती की जाएगी। करीब 8 बजे तक रिजल्ट आ जाएगा।

एनडीए ने 68 साल के सीपी राधाकृष्णन को तो INDIA ने 79 साल के बी सुदर्शन रेड्डी को प्रत्याशी बनाया है। BRS और ओडिशा के पूर्व सीएम नवीन पटनायक की पार्टी BJD ने उपराष्ट्रपति चुनाव से किनारा किया। दोनों पार्टियों ने किसी भी गठबंधन का समर्थन नहीं किया। राज्यसभा में बीआरएस के 4 और BJD के 7 सांसद हैं।

लोकसभा में इकलौते सांसद वाले शिरोमणि अकाली दल ने भी पंजाब में बाढ़ के चलते वोट डालने से इनकार कर दिया। YSRCP के 11 सांसदों ने पहले ही NDA उम्मीदवार के पक्ष में वोट करने का फैसला किया था।

जीता उम्मीदवार जगदीप धनखड़ की जगह लेगा। धनखड़ ने 21 जुलाई को खराब सेहत का हवाला देकर अपने पद से अचानक इस्तीफा दे दिया था। उनका कार्यकाल 10 अगस्त 2027 तक था।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related