Tuesday, August 25, 2026
Tuesday, August 25, 2026

अबोहर में इलेक्ट्रीशियन ने फांसी लगाकर आत्महत्या की:लोग बोले- शराब पिता था; घर में होता था झगड़ा

Date:

अबोहर के नामदेव चौक में कारों रिपेअर करने वाले कार मैकेनिक ने बीती रात फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने समाज सेवी संस्था की मदद से शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है।

जानकारी के अनुसार 34 साल के भोला के परिजनों ने बताया कि वह कारों का इलेक्ट्रीशियन था और अबोहर के नामदेव चौक पर एक दुकान किराए पर लेकर काम करता था। उन्होंने बताया कि उसकी शादी करीब 15 साल पहले हुई थी और उसके तीन बच्चे हैं।

परिजनों के अनुसार भोला शराब पीने का आदि था जिस कारण अक्सर उसका घर में झगड़ा रहता था, पिछले दिन उसकी पत्नी मायके गई हुई थी। वह पिछले कुछ समय से अबोहर में ही रह रहता था। कल रात वह अपनी दुकान पर आया और अज्ञात कारणों के चलते पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

इधर सुबह जब अन्य मार्केट के दुकानदार आए तो उन्होंने भोले को फंदे पर झूलता देख इसकी सूचना सिटी वन पुलिस और उसके परिजनों को दी। सूचना मिलते ही नर सेवा नारायण सेवा समिति सदस्य भी मौके पर पहुंच गए।

पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयान दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

बांग्लादेश में हिंदू परिवार के 4 लोगों की हत्या, दो कजिन हिरासत में

बांग्लादेश के रंगपुर शहर में एक हिंदू परिवार के...

अमरावती के महिला अस्पताल के NICU में आग, 3 नवजातों की मौत

महाराष्ट्र के अमरावती जिला महिला अस्पताल के NICU में...