Friday, August 15, 2025
Friday, August 15, 2025

जालंधर उपचुनाव के लिए वोटिंग शुरु:कांग्रेस-BJP और AAP में तिकोना मुकाबला

Date:

पंजाब में जालंधर वेस्ट विधानसभा सीट पर आज बुधवार को उपचुनाव हो रहा है। बुधवार सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हो गया है। यह शाम 6 बजे तक चलेगा।

इस सीट पर कुल 1,71,963 मतदाता हैं। इनमें 89,629 पुरुष और 82,326 महिलाएं शामिल हैं। साथ ही, उक्त क्षेत्र में आठ थर्ड जेंडर मतदाता भी हैं। कुल 181 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।

वोटिंग को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। यहां 700 जवानों की तैनाती की गई है। इस सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला माना जा रहा है।

जिसमें BJP से पूर्व विधायक शीतल अंगुराल, AAP से पूर्व BJP मंत्री के बेटे मोहिंदर भगत और कांग्रेस से पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर सुरिंदर कौर चुनाव लड़ रही हैं।

इस सीट की खासियत यह है कि हर बार यहां से नई पार्टी चुनाव जीतती रही है। 2012 में BJP, 2017 में कांग्रेस तो 2022 में AAP ने यहां से सीट जीती थी।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

इटली के पास प्रवासियों से भरी नाव पलटी: 20 की मौत व 27 लापता

    International: इटली के सिसिली द्वीप के पास 13 अगस्त...

ट्रम्प ने रूसी राष्ट्रपति पुतिन को चेतावनी दी:कहा- बातचीत के बाद जंग नहीं रोकी तो गंभीर नतीजे भुगतने होंगे

वॉशिंगटन ----अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने रूस के राष्ट्रपति...

किश्तवाड़ जिले के चशोती इलाके में फटा बादल, भारी तबाही की आशंका

  नेशनल : जम्मू के किश्तवाड़ जिले के चशोती इलाके...