Thursday, August 21, 2025
Thursday, August 21, 2025

पंजाब में किसानों का ट्रैक्टर मार्च:बारिश के बीच अमृतसर में किसानों सड़कों पर निकले, लैंड पूलिंग पॉलिसी का कर रहे विरोध

Date:

चंडीगढ़—पंजाब सरकार की जमीन अधिग्रहण वाली लैंड पूलिंग पॉलिसी के खिलाफ अब किसानों का विरोध तेज हो गया है। यह मामला अब पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट तक पहुंच चुका है। आज किसानों की ओर से इसी मुद्दे पर ट्रैक्टर मार्च निकाला जा रहा है,

मार्च संयुक्त किसान मोर्चे के बैनर तले होगा। वहीं, किसान मजदूर मोर्चे की तरफ से ट्रैक्टर मार्च निकाला जा रहा है। बारिश के बावजूद सरवन सिंह पंधेर की अगुवाई में अमृतसर में ट्रैक्टर मार्च शुरू हाे गया है। यह मार्च राज्य के सभी एरिया में निकाला जाएगा। जिन गांवों में जमीन एक्वायर की जानी है, वहां से ट्रैक्टर गुजरेंगे। लुधियाना में मार्च को लेकर किसान जुटना शुरू हो गए है। समराला के गांव बालियो से एसडीएम कार्यालय तक ट्रैक्टर मार्च निकाला जा रहा है।
वरिष्ठ किसान नेता बलबीर सिंह राजेवाल विशेष रूप से मौजूद है। कई अन्य किसान यूनियनों के नेतागण भी पहुंचे है। बलबीर सिंह राजेवाल ने कहा कि पंजाब सरकार ने जो लैंड पूलिंग जारी की है। उसने बिना सोचे-समझे, बिना किसी सर्वेक्षण के, बिना किसी विशेषज्ञ की राय के, सीधे ज़मीन हड़पने के लिए हज़ारों एकड़ ज़मीन का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

राहुल बोले- देश को मध्यकाल में धकेला जा रहा

कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी...

11 लाख राशन कार्ड धारकों पर केंद्र को ऐतराज

पंजाब में 11 लाख आर्थिक रूप से संपन्न लोग...