Friday, August 8, 2025
Friday, August 8, 2025

पंजाब में उपचुनाव जीते तीन विधायक आज लेंगे शपथ

Date:

 

चंडीगढ़–पंजाब में विधानसभा उपचुनाव जीते चारों विधायकों में से तीन आज (सोमवार) को शपथ लेंगे, यह तीन विधायक आम आदमी पार्टी (AAP) के हैं। इनमें हरदीप सिंह डिंपी ढिल्लों, इंशाक चब्बेवाल व गुरदीप रंधावा शामिल हैं।ग्रहण समारोह विधानसभा में सुबह 11:30 बजे होगा। विधायकों को विधानसभा अध्यक्ष कुलतार सिंह संधवां शपथ दिलाएंगे। कार्यक्रम में सीएम भगवंत मान के भी मौजूद रहने की उम्मीद है। जबकि सभी विधायकों के परिवार के सदस्य मौजूद रहेंगे।

 

जबकि बरनाला से चुनाव जीते कांग्रेस विधायक विधायक कुलदीप सिंह काला ढिल्लों चार दिसंबर को शपथ लेंगे। उन्होंने इस बारे में विधानसभा को सूचित कर दिया है। इस मौके उनकी पार्टी के सीनियर नेता भी मौजूद रहेंगे।

पंजाब में चार विधानसभा सीटों डेरा बाबा नानक, चब्बेवाल, बरनाला और गिद्दड़बाहा पर नवंबर माह में उप चुनाव हुए थे। क्योंकि इन सीटों के विधायक सांसद बन गए थे। इसके बाद उन्होंने विधायक पद से इस्तीफा दे दिया था। इस दौरान हुए विधानसभा उप चुनाव में डेरा बाबा नानक सीट से गुरदीप सिंह रंधावा, चब्बेवाल से डॉ. इशांक चब्बेवाल और गिद्दड़बाहा सीट से हरदीप सिंह डिंपी ढिल्लों चुनाव जीते हैं।

ये तीनों नेता आम आदमी पार्टी से ताल्लुक रखते हैं। जबकि इस बार बरनाला सीट से कांग्रेस उम्मीदवार कुलदीप सिंह काला ढिल्लों चुनाव जीतकर विधायक बने हैं। हालांकि पहले इस सीट AAP का कब्जा था। यहां से 2017 और 2022 में लगातार दो बार गुरमीत सिंह मीत हेयर विधायक बने थे। 2022 में विधायक बनने के बाद वह सरकार में मंत्री बने थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

पंजाब में आधार कार्ड वाली बसें बंद, राखी से पहले महिलाओं को झटका

चंडीगढ़: पंजाब में आज सरकारी यानी आधार कार्ड वाली...

पंजाब में घग्गर उफान पर, ब्यास में बढ़ रहा जलस्तर

अमृतसर---पंजाब में आज मौसम सामान्य रहने का अनुमान है...

कॉमेडियन कपिल शर्मा को लॉरेंस गैंग ने फिर धमकाया

अमृतसर- मिकनाडा में कॉमेडियन कपिल शर्मा के खुले कैफे...