Thursday, August 14, 2025

पंजाब कांग्रेस के सीनियर नेता के घर छाया मातम

Date:

 

दसूहा: पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव गोपाल सिंह पाल के बेटे हरजीत सिंह उर्फ ​​पाडा (49) की इटली के जनोवा में मौत की खबर मिली है। मृतक के पिता गोपाल सिंह पाल ने बताया कि उनका बेटा 19 साल से इटली में रह रहा था और जनोवा शहर के एक रेस्टोरेंट में काम करता था। करीब ढाई साल पहले जब हरजीत सिंह काम से लौट रहे थे तो कुछ अज्ञात लुटेरों ने उन पर हमला कर दिया था। हमले के दौरान सिर पर गंभीर चोट लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे और जनोवा शहर के सरकारी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था।

बीते मंगलवार को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मृतक अपने पीछे पत्नी और दो बच्चे छोड़ गया है। हलका विधायक एडवोकेट कर्मबीर घुम्मन, पूर्व विधायक अरुण मिक्की डोगरा, दसूहा काउंसिल के अध्यक्ष सुच्चा सिंह लूफा, व्यापार मंडल दसूहा के अध्यक्ष अमरीक सिंह गग्गी ठुकराल, पार्षद भुल्ला राणा आदि ने परिवार के साथ दुख सांझा किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

कर्नाटक MLC बोले- 2800 कुत्तों को मरवाया:खाने में जहर दिया

कर्नाटक में जनता दल सेक्युलर पार्टी के नेता और...

हिमाचल के कोटखाई में बादल फटा, पेट्रोल पंप में मलबा

देश के उत्तरी इलाकों में मानसून एक बार फिर...

लुधियाना में महिला को मारी कार ने टक्कर,

पंजाब के लुधियाना में ईशर नगर के ननकाना साहिब...