Wednesday, August 6, 2025
Wednesday, August 6, 2025

नेपाल में स्कूल बस पहाड़ी से नीचे गिरी, आठ वर्षीय बच्चे सहित 2 लोगों की मौत व 41 घायल

Date:

 

 

Kathmandu: काठमांडू के पास एक स्कूल बस के पहाड़ी सड़क से 150 मीटर नीचे गिर जाने से आठ वर्षीय एक लड़के सहित दो लोगों की मौत हो गई और 41 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। यह दुर्घटना काठमांडू से 20 किलोमीटर दक्षिण में दक्षिणकाली नगरपालिका के फरपिंग क्षेत्र में हुई।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बस के सड़क से 150 मीटर नीचे गिरने से वाहन के 35 वर्षीय चालक और आठ वर्षीय लड़के की मौत हो गई, जबकि अन्य लोग घायल हो गए। दुर्घटना के समय बस में 3 से 12 वर्ष की आयु के 41 छात्र, एक शिक्षक सवार थे। मामूली रूप से घायल हुए आठ छात्रों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। हालांकि, शेष 32 छात्र और शिक्षक काठमांडू के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती हैं।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस तनखाहिया करार, मिली धार्मिक सजा

  पंजाब : पंजाब के कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस...

मोहाली में बनेगा जल भवन, एक छत के नीचे मिलेंगी सभी सेवाएं: मुंडिया

  चंडीगढ़, 5 अगस्त मुख्यमंत्री स भगवंत सिंह मान के नेतृत्व...

पंजाब में बड़ा हादसा! लंगर स्थल पर विस्फोट ,कई लोग झुलसे ,6 की हालत गंभीर

  बरनाला : बरनाला में एक बड़ी घटना सामने आई...