Thursday, July 16, 2026
Thursday, July 16, 2026

पंजाबी सिंगर को आतंकी रिंदा की धमकी:बोला- ₹1.20 करोड़ का इंतजाम कर ले वर्ना तेरा परिवार खत्म कर देंगे

Date:

चंडीगढ़- पंजाबी सिंगर, एक्टर और प्रोड्यूसर नीरज साहनी को पाकिस्तान में छिपे आतंकी हरविंदर रिंदा की तरफ से धमकी भरी कॉल आई है। इस कॉल में नीरज से सवा करोड़ की रंगदारी मांगी गई है। पैसे न देने पर उसे और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई।

नीरज साहनी ने इस बारे में मोहाली पुलिस को लिखित शिकायत दी है। उन्होंने पुलिस से अपने और अपने परिवार की सुरक्षा की मांग की है। नीरज ने कॉल से जुड़े सारे सबूत भी पुलिस को सौंप दिए हैं।

सिंगर ने कहा है कि वह मोहाली के सेक्टर-88 में रहते हैं, जबकि उनकी कंपनी सेक्टर-75 में स्थित है। छह अक्टूबर को उनके फोन पर एक वीडियो कॉल आई। यह कॉल दोपहर 3 बजकर 20 मिनट पर आई थी। कॉल करने वाले ने खुद को आतंकी हरविंदर सिंह रिंदा बताया। उसने कहा कि तुम्हें 1 करोड़ 20 लाख रुपए का इंतजाम करना होगा। अगर पेमेंट का इंतजाम नहीं कर पाया तो उसे व उसके परिवार को जान से मार देगा।

व्यक्ति को भी वीडियो कॉल पर लिया
सिंगर के मुताबिक, आरोपी ने कहा कि यह पैसे दिलप्रीत को देने हैं। उसने एक अन्य व्यक्ति को भी वीडियो कॉल पर लिया था और कहा था कि इसे पैसे देने होंगे। रिंदा ने भी उसके परिवार को मारने की धमकियां दी हैं। खुद को रिंदा बताने वाले ने ये भी कहा कि मेरा संबंध पाकिस्तान के आतंकियों के साथ है। “तेरे बारे में हमें सारी जानकारी है। तेरे घर पर हमला बोल देंगे। तुझे मेरे साथी गैंगस्टर बाबा और रिंदा ग्रुप के लोगों की कॉल आएगी।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

माँवां धियां सत्कार योजना’ के तहत लुधियाना रहा लाभार्थियों की सूची में सबसे आगे

*पटियाला, अमृतसर, जालंधर ,गुरदासपुर और होशियारपुर भी शीर्ष...