Thursday, August 21, 2025
Thursday, August 21, 2025

पंजाब कांग्रेस प्रधान आज कांग्रेस भवन में लोगों की समस्याएं और सुझाव सुनेंगे

Date:

लोकसभा चुनाव की जंग जीतने के बाद अब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग लोक मिलन कार्यक्रम आयोजित करने जा रहे हैं। इसकी शुरुआत वह आज यानी शुक्रवार से करेंगे। इस कार्यक्रम के तहत वह सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक कांग्रेस भवन में बैठेंगे। साथ ही अगर कोई उनसे मिलना चाहेगा तो वह उससे मिलेंगे।

इस कार्यक्रम में वह लोगों की समस्याएं और सुझाव सुनेंगे। चुनाव के बाद कांग्रेस की यह नई पहल है। इस बार उन्होंने लुधियाना से लोकसभा चुनाव लड़ा था, जिसमें उन्होंने भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू को हराया था।

लोकसभा चुनाव नतीजों के बाद कांग्रेस में जोश है। चुनाव में कांग्रेस राज्य में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। राज्य की 13 लोकसभा सीटों में से कांग्रेस ने सात पर जीत हासिल की है। जबकि सत्ताधारी आम आदमी पार्टी (AAP) को तीन, आजाद दो व एक सीट शिरोमणि अकाली दल (SAD) को मिली है।

चुनाव में भाजपा खाता भी नहीं खोल पाई है। हालांकि भाजपा का वोट प्रतिशत बढ़कर दोगुना हो गया है। 2019 के लोकसभा चुनाव में यह करीब नौ फीसदी था, जो कि अब 19 फीसदी से अधिक हो गया है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

राहुल बोले- देश को मध्यकाल में धकेला जा रहा

कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी...