Friday, August 8, 2025
Friday, August 8, 2025

फिरोजपुर फीडर परियोजना पास होने पर किसानों ने जल स्रोत मंत्री का करवाया मुंह मीठा

Date:

 

चंडीगढ़/फाजिल्का, 4 मई:

पंजाब के जल स्रोत मंत्री श्री बरिंदर कुमार गोयल ने आज पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि पंजाब के खेतों को सुखाकर किसी और को पानी नहीं दिया जा सकता। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार पंजाब के पानी की रक्षा के लिए हर ज़रूरी कदम उठाएगी और किसी भी कीमत पर पंजाब के पानी की लूट नहीं होने दी जाएगी।

कैबिनेट मंत्री श्री बरिंदर कुमार गोयल ने कहा कि पानी के मुद्दे पर पंजाब का रुख बिल्कुल स्पष्ट और साफ़ है कि पंजाब अपना हक नहीं छोड़ेगा। हरियाणा अपने हिस्से से पहले ही ज़्यादा पानी ले चुका है। पंजाब केंद्र या हरियाणा के दबाव के आगे नहीं झुकेगा।

एक अन्य सवाल के जवाब में कैबिनेट मंत्री ने कहा कि भाखड़ा ब्यास मैनेजमेंट बोर्ड द्वारा तय नियमों के अनुसार बुलाई गई बैठक में तो पंजाब भाग लेगा, लेकिन केंद्र की शह पर कायदे-कानून को ताक पर रखकर बुलाई गई किसी भी बैठक में शामिल नहीं होगा।

उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा पानी के मुद्दे पर 5 मई को पंजाब विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया गया है, जिसमें पंजाब के हितों की रक्षा के लिए पक्की रणनीति तैयार की जाएगी।

इस दौरान फिरोजपुर फीडर नहर की 647.43 करोड़ रुपये की परियोजना स्वीकृत होने पर फाजिल्का ज़िले के किसानों ने कैबिनेट मंत्री श्री बरिंदर कुमार गोयल का मुंह मीठा करवाया। किसानों ने इसके लिए पंजाब सरकार का विशेष रूप से धन्यवाद किया, जिसके प्रयासों से यह नहर परियोजना स्वीकृत हुई है।

इस मौके पर कैबिनेट मंत्री ने कहा कि फिरोजपुर फीडर की क्षमता वृद्धि और नई बनने के बाद फाजिल्का, फिरोजपुर, श्री मुक्तसर साहिब और फरीदकोट के किसानों को जहां पूरा नहर का पानी मिलेगा, वहीं फाजिल्का ज़िले के सीमावर्ती इलाकों में पाकिस्तान के कसूर नाले से आने वाले काले पानी से भी मुक्ति मिलेगी।

कैबिनेट मंत्री के साथ फाजिल्का के विधायक नरिंदर पाल सिंह सवना, बल्लुआना के विधायक अमनदीप सिंह गोल्डी मुसाफिर, जलालाबाद के विधायक जगदीप कंबोज गोल्डी और पूर्व विधायक अरुण नारंग भी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

कॉमेडियन कपिल शर्मा को लॉरेंस गैंग ने फिर धमकाया

अमृतसर- मिकनाडा में कॉमेडियन कपिल शर्मा के खुले कैफे...

हरियाणा में प्राइवेट अस्पतालों की हड़ताल दूसरे दिन जारी

चंडीगढ़--हरियाणा में प्राइवेट अस्पतालों की हड़ताल आज दूसरे दिन...

पाक-आई.एस.आई. समर्थित बी. के. आई. द्वारा रची गई आतंकवादी साजिश को किया नाकाम ; तरन तारन से आई.ई.डी. बरामद

  चंडीगढ़, 7 अगस्त- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों पर...