Wednesday, August 6, 2025
Wednesday, August 6, 2025

लोकल मंत्री डॉ. रवजोत पहुंचे मोहाली:अधिकारियों को वार्निंग 15 दिन में दिक्कतें दूर नहीं हुई तो होगा एक्शन

Date:

चंडीगढ़–पंजाब के लोकल बॉडी मंत्री डॉ. रवजोत सिंह आज बुधवार को मोहाली जिले के डेराबस्सी हलके में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने विभिन्न जगहों की चेकिंग की। डीसी कोमल मित्तल व विधायक भी मौजूद रहे। उन्होंने अधिकारियों को साफ कहा कि लोगों को किसी भी स्तर पर दिक्कत नहीं आनी चाहिए। पंद्रह दिन के बाद दोबारा चेकिंग करेंगे। अगर इस दौरान जो समस्याएं अब सामने आई है, उन्हें दूर नहीं किया गया तो वह जिम्मेदार अधिकारियों पर एक्शन करेंगे।
इस मौके पर डॉ. रवजोत सिंह ने बताया कि काफी समय से शिकायतें आ रही थीं कि सफाई उचित नहीं है और सीवरेज ब्लॉक रहता है। इसके बाद वह आज अपनी पूरी टीम को साथ लेकर फील्ड में निकले हैं। इस दौरान उनकी चेकिंग में साफ हो गया कि जो शिकायतें मिली थीं, वह बिल्कुल सही थीं। इस दौरान वह वार्ड नंबर 17 में गए। उन्होंने अधिकारियों को कहा कि इस समस्या का पक्का हल नहीं निकला।
मंत्री ने कहा कि आज के समय में भी अगर हम लोगों को सीवरेज की दिक्कत से छुटकारा और साफ पानी मुहैया नहीं करवा सकते हैं, तो फिर हमारा कोई फायदा नहीं है। उन्होंने कहा कि वह सारी चीजों का जायजा ले रहे हैं। इससे पहले वह कल फगवाड़ा गए थे, जहां पर सफाई सिस्टम का उन्होंने जायजा लिया था। उन्होंने डीसी काे कहा कि वह खुद इस चीज को देखे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस तनखाहिया करार, मिली धार्मिक सजा

  पंजाब : पंजाब के कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस...

मोहाली में बनेगा जल भवन, एक छत के नीचे मिलेंगी सभी सेवाएं: मुंडिया

  चंडीगढ़, 5 अगस्त मुख्यमंत्री स भगवंत सिंह मान के नेतृत्व...

पंजाब में बड़ा हादसा! लंगर स्थल पर विस्फोट ,कई लोग झुलसे ,6 की हालत गंभीर

  बरनाला : बरनाला में एक बड़ी घटना सामने आई...