दसूहा भयानक सड़क हादसा : CM Mann ने जान गंवाने वालों के परिजनों के लिए किया बड़ा ऐलान

 

दसूहा –: दसूहा में आज हुए भीषण बस हादसे में जान गंवाने वालों के परिजनों को मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मदद की घोषणा की है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपए देने की घोषणा की तथा घायलों को इलाज व अन्य सहायता देने की भी सरकार ने घोषणा की।
यहां आपको बता दें कि विधायक कर्मवीर सिंह घुम्मन व डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन हादसे में घायलों का हाल जानने के लिए सिविल अस्पताल दसूहा पहुंचे। डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन व विधायक कर्मबीर सिंह घुम्मन ने मरीजों का हालचाल जाना तथा बताया कि इस बस हादसे में मरने वाले मृतकों के परिजनों को मुख्यमंत्री कोष से 2-2 लाख रुपए देने की घोषणा की गई है तथा घायलों को इलाज व अन्य सहायता भी सरकार की ओर से दी जाएगी।

उन्होंने सिविल सर्जन होशियारपुर डॉ. पवन कुमार, एस.डी.एम. दसूहा कंवलजीत सिंह और एस.एम.ओ. दसूहा डॉ. मनमोहन सिंह को हिदायतें जारी की हैं कि घायल मरीजों को हर संभव सहायता प्रदान की जाए। इस अवसर पर दसूहा की राजनीतिक, सामाजिक और धार्मिक संस्थाओं ने घटना पर दुख व्यक्त किया और घायलों का कुशलक्षेम पूछा। एस.डी.एम. दसूहा ने 01883-506268 हेल्प नंबर भी जारी किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *