जम्मू-कश्मीर की 90 सीटों पर काउंटिंग:रुझानों में NC-कांग्रेस गठबंधन को बहुमत,

जम्मू-कश्मीर की 90 विधानसभा सीटों पर सुबह 8 बजे काउंटिंग शुरू हो गई। रुझानों में नेशनल कॉन्फ्रेंस (NC) और कांग्रेस गठबंधन ने 53 सीटों के साथ बहुमत का आंकड़ा छू लिया। भाजपा 22, PDP 4, निर्दलीय और छोटी पार्टियां 10 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। बहुमत का आंकड़ा 46 है।

जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला बडगाम और गांदरबल दोनों सीटों पर आगे चल रहे हैंं। यहां से PDP के कैंडिडेट पीछे हैं। दोपहर 12-1 बजे तक लगभग साफ हो जाएगा कि आर्टिकल 370 हटने के बाद यहां किसकी सरकार बनेगी।

जम्मू-कश्मीर में 18 सितंबर से 1 अक्टूबर तक 3 फेज में 63.88% वोटिंग हुई थी। 10 साल पहले यानी 2014 में आखिरी बार हुए चुनाव में 65% मतदान हुए थे, यानी इस बार 1.12% कम वोटिंग हुई।

5 अक्टूबर को आए एग्जिट पोल में 5 सर्वे में NC-कांग्रेस की सरकार को बहुमत दिया था। 5 एग्जिट पोल में हंग असेंबली का अनुमान जताया गया है। यानी छोटे दल और निर्दलीय विधायक किंगमेकर होंगे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *