Monday, August 18, 2025
Monday, August 18, 2025

जालंधर में मामी-भांजे के बीच प्रेम प्रसंग को लेकर विवाद

Date:

पंजाब के जालंधर कैंट में एक व्यक्ति पर उसके भांजे ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर हमला कर दिया। आरोप है कि भांजे के अपनी मामी के साथ अवैध संबंध थे। जिस महिला पर ये आरोप लगे हैं, उसने कहा है कि ये सारे आरोप झूठे हैं।

यह घटना जालंधर कैंट के सोफी पिंड गांव में हुई। घायल व्यक्ति का इलाज जालंधर सिविल अस्पताल में चल रहा है। दोनों पक्षों ने जालंधर कैंट थाने की पुलिस चौकी परागपुर में मामले की शिकायत दर्ज कराई है।

घायल व्यक्ति के भाई ने आरोप लगाया कि फगवाड़ा में रहने वाले उसके भांजे का उसकी भाभी के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा है। पीड़ित जोगिंदर ने बताया- भाई सुरिंदर कोर्ट की तारीख के चलते वहां गया हुआ था। इस दौरान जोगिंदर ने अपनी भाभी को फोन पर बात करते हुए पकड़ लिया।

जिसके बाद जोगिंदर ने किसी तरह भाभी के फोन से नंबर ढूंढ़कर कॉल किया तो वह नंबर भांजे का निकला। फोन पर दोनों के बीच काफी कहासुनी हुई। कुछ देर बाद भांजे ने आकर अपने मामा पर हमला कर दिया। जोगिंदर पर तेजधार हथियार से हमला किया गया। अब जालंधर कैंट थाने की परागपुर चौकी की पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

जम्मू-कश्मीर के कठुआ में 3 जगह बादल फटा:7 लोगों की मौत,

जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में रविवार सुबह बादल फटा...